mayuri kango
- फोटो : Social Media
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।' लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनकी फिल्मी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मयूरी ने अपने फिल्मी करियर में 'पापा कहते हैं' और अजय देवगन, अरशद वारसी के साथ 'होगी प्यार की जीत' जैसी फिल्में की।