फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 की उम्र में इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे एमएफ हुसैन, दीवानगी में 67 बार देखी थी फिल्म

Tue, 17 Sep 2019 05:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
MF Hussain - फोटो : Social Media
मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई में हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वहीं फिल्मों से भी उनका खास जुड़ाव रहा है। आइए जानते हैं मकबूल फिदा हुसैन से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
MF Hussain - फोटो : social media
एम एफ हुसैन अपनी मेहनत के दम पर एक दिन उस मुकाम पर पहुंचे जहां पहुंचना किसी भी पेंटर का ख्वाब होता है। बेशक वो कितने ही बड़े पेंटर बन गए लेकिन सिनेमा से उनका लगाव हमेशा रहा। यही नहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के वो बहुत बड़े प्रशंसक रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
MF Hussain - फोटो : social media
ऐसा कहा जाता है कि हुसैन माधुरी दीक्षित को काफी पसंद करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी की ‘हम आपके हैं कौन (1994)’ हुसैन ने 67 बार देखी थी और उनके ऊपर पेंटिंग की पूरी सीरीज भी बना डाली थी। माधुरी के प्रति हुसैन की दीवानगी इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने माधुरी को लेकर 2000 में ‘गजगामिनी’ फिल्म बनाई थी। उस वक्त हुसैन की उम्र करीब 85 साल थी। बता दें कि 'गजगामिनी' का बजट करीब ढाई करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 26 लाख की कमाई की थी।

4 of 6
MF Husain - फोटो : social media
हुसैन की दीवानगी का आलम सात साल बाद उस समय भी कायम रहा जब माधुरी दीक्षित ने ‘आजा नचले’ के साथ बॉलीवुड में दोबारा एंट्री मारी। हुसैन उन दिनों दुबई में थे और उन्होंने दोपहर के शो के लिए दुबई के लैम्सी सिनेमा को पूरा अपने लिए बुक करा लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
tabu - फोटो : instagram
इसी तरह हुसैन को तब्बू भी काफी पसंद थीं और उन्होंने उनके लिए ‘मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004)’ बनाई थी। कामयाबी यहां भी नहीं मिली लेकिन जिस तरह का सिनेमा उन्होंने बनाया और रंग दिए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MF Husain - फोटो : social media
2006 में हुसैन एक और हीरोइन को देखकर फिदा हो गए। ये थी ‘विवाह’ फिल्म की अमृता राव। हुसैन ने फैसला किया कि वे उनकी पेंटिंग बनाएंगे। यही नहीं, अमृता के जन्मदिन पर हुसैन ने उन्हें तीन पेंटिंग गिफ्ट की थीं, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जाती है। उनका निधन 9 जून 2011 को लंदन में हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें