17वीं लोक सभा गठन के लिए आज पहले चरण का चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस बीच 900 कलाकारों ने भाजपा को वोट देने की अपील की है।