मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'गुड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान के साथ दिखाई देंगे। इस बीच दिलजीत दोसांझ ने फिल्म इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल करीना और सैफ अली खान को लेकर बड़ी बात बोली है।
विज्ञापन
2 of 5
diljit dosanjh
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दिलजीत दोसांझ ने करीना कपूर खान और सैफ अली खान की तारीफ करते हुए कहा है कि ये बॉलीवुड के बेहद खूबसूरत और पावर कपल है। उन्होंने कहा है कि, 'करीना कपूर सैफ के लिए बेहद खास हैं यही वजह है जो सैफ में इतना स्वैग है। एक बार मैंने एयरपोर्ट पर सैफ और करीना की तस्वीर देखी। जिसमें वो दोनों बहुत कूल दिख रहे थे।'
विज्ञापन
3 of 5
diljit dosanjh
- फोटो : file photo
सैफ अली खान के पहनावे पर बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा,' सैफ अली खान बॉलीवुड में एक ऐसे इंसान हैं जिनका मुझे पहनावा बहुत पसंद हैं। उनके पास अपना स्वैग है। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के बारे में भी बात की।
4 of 5
Diljit dosanjh
- फोटो : file photo
पता हो कि पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने करीना कपूर के साथ फिल्म 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। 'उड़ता पंजाब' में दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर के अलावा एक्टर शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।
बात करें 'गुड न्यूज' की तो इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। खास बात ये है कि वीरे दी वेडिंग के बाद एक बाद फिर करीना कपूर दमदार रोल में नजर आने वाली हैं । गुडन्यूज सिनेमाघरों में इस साल 19 जुलाई को रिलीज होगी ।