फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर के साथ मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

Mon, 26 Feb 2024 02:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनफ्लावर 2 और मामला लीगल है - फोटो : Social media
कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह और मार्च का पहला सप्ताह धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एनीवन बट यू - फोटो : सोशल मीडिया
एनीवन बट यू
'एनीवन बट यू' बी और बेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेट पर जाते हैं, लेकिन उनके बीच चीजें जल्दी ही खराब हो जाती हैं। बाद में वे ऑस्ट्रेलिया में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में मिलते हैं और मेहमानों के सामने परफेक्ट कपल होने का दिखावा करते हैं। फिल्म में सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही एलेक्जेंड्रा शिप, गाटा, हेडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डर्मोट मुलरोनी, डेरेन बार्नेट, ब्रायन ब्राउन और राचेल ग्रिफिथ्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 फरवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Laapataa Ladies: 1000 ऑडिशन के बाद मिलीं 'लापता लेडीज', कास्टिंग डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन

3 of 6
पुअर थिंग्स - फोटो : Social media
पुअर थिंग्स
'पुअर थिंग्स' एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक वैज्ञानिक द्वारा जीवन में वापस लाया है। वह एक वकील के पास जाती है। समानता और मुक्ति के लिए खड़े होने के लिए उसे अपना लक्ष्य मिलता है। फिल्म में एम्मा स्टोन, मार्क रफालो, विलेम डेफो, रेमी यूसुफ, क्रिस्टोफर एबॉट और जेरोड कारमाइकल हैं। यह फिल्म 27 फरवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Shahid Kapoor: शाहिद नहीं चाहते थे 'उड़ता पंजाब' में' काम करें ईशान खट्टर, कहा- 'जब आपका छोटा भाई एडी होता...'

4 of 6
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया
मामला लीगल है
'मामला लीगल है' वीडी त्यागी पर केंद्रित होगी, जो पटपड़गंज बार एसोसिएशन के ऊर्जावान अध्यक्ष हैं और भारत के अटॉर्नी जनरल बनना चाहते हैं। यह सीरीज 1 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा और विजय राजोरिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Article 370: देश ही नहीं, दुनियाभर में 'आर्टिकल 370' का डंका, यामी गौतम ने पोस्ट साझा कर जताया दर्शकों का आभार
विज्ञापन

5 of 6
नेपोलियन - फोटो : सोशल मीडिया
नेपोलियन
'नेपोलियन' फिल्म नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन, उनके सत्ता में आने और उनकी पत्नी के साथ उनके संबंधों पर केंद्रित है। फिल्म में जोकिन फीनिक्स मुख्य भूमिका में हैं।  यह फिल्म एक मार्च 2024 को एप्पल टीवी प्लस पर रिलीज होगी।
Yami Gautam : एक और बॉलीवुड फिल्म पर खाड़ी देशों का बैन, नहीं दिखाएंगे यामी गौतम की 'आर्टिकल 370'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनफ्लावर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सनफ्लावर सीजन 2
'सनफ्लावर सीजन 2' श्री कपूर की मौत की जांच पर केंद्रित होगी, क्योंकि कई निवासी और अक्सर आने वाले लोग संदेह के घेरे में आते हैं। सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा की मुख्य भूमिकाओं वाली यह सीरीज एक मार्च को जी5 पर रिलीज होगी। रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, शोनाली नागरानी, सोनल झा और आशीष विद्यार्थी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Don 3: 'डॉन 3' को लेकर आई नई जानकारी, फिल्म के लिए रणवीर-कियारा अगले महीने शुरू करेंगे खास ट्रेनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें