फैशन शो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेंटर आधारित रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' उन लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए एक मंच के रूप में लॉन्च हो रहा है, जो एक मॉडल बनना चाहते हैं। लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलता है। वह उचित चैनल, सलाहकार और वित्तीय बाधाओं जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। और, उन्हें सही मौका नहीं मिलता है। लेकिन इस शो के माध्यम से न सिर्फ उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि शो में शामिल होने से पहले उनकी ग्रूमिंग भी होगी।