फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday: जानिए किसने कहा- आपके मुंह से बदबू आती है और ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए छोड़ दी सिगरेट

Sat, 04 Sep 2021 10:15 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर
अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहें। लेकिन आज भी उनकी फिल्में उनकी यादों को ताजा कर जाती हैं। 4 सितम्बर को ऋषि कपूर का जन्मदिन होता है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ा ऐसा किस्सा जिसमे उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
एक समय ऐसा था जब हर फिल्म निर्माता ऋषि कपूर को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उनका स्टारडम ऐसा था कि उन्हें उनके फैंस फॉलो किया करते थे। लेकिन ऋषि कपूर सिगरेट के शौकीन थे। वह हर थोड़ी देर में सिगरेट पिया करते थे। लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा वाक्या हुआ जब उन्होंने हमेशा के लिए सिगरेट छोड़ दी।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर की बुक 'खुल्लम खुल्ला'  में उनकी जिंदगी के कई किस्से सामने आए थे। ऋषि कपूर पहले बहुत सिगरेट पिया करते थे। लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा को उनकी ये आदत पसंद नहीं थी। रिद्धिमा अक्सर सुबह सुबह अपने पापा को किस किया करती थीं। लेकिन एक दिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Rishi Kapoor, Riddhima Kapoor - फोटो : social media
रिद्धिमा ने अपने पिता से एक सुबह कहा कि अब वह उन्हें सुबह सुबह किस नहीं करेंगी। ऋषि कपूर ने जब उनसे कारण पूछा, तो रिद्धिमा ने उनसे साफ साफ कह दिया कि आपके मुंह से बदबू आती है।

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
ऋषि कपूर पर इस बात का इतना असर हुआ की उन्होंने हमेशा के लिए सिगरेट से तौबा कर ली और बेटी से वादा किया कि वह कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54
रिद्धिमा ऋषि की पहली संतान हैं। उनका जन्म 1980 में  हुआ था। ऋषि के मुताबिक, जब रिद्धिमा का जन्म हुआ तो वे और नीतू सातवें आसमान पर थे। बाद में रणबीर का जन्म हुआ और उनकी फैमिली पूरी कम्प्लीट हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें