सिलेब्रिटी वेडिंग यूं तो पहले ही सुर्खियों में आ जाती हैं लेकिन शादी में दिक्कतें आने लगें तो यह एक अलग चर्चा का मुद्दा बन जाता है। पति-पत्नी में झगड़े होना एक मामूली बात हो सकती है जिसे आपस में बैठकर सुलझाया जा सके लेकिन जब बात दोनों के बीच से निकलकर बाहर पहुंच जाए तो उसमें बाहरी लोगों को बोलने का मौका भी मिल जाता है। हाल ही में ऐसा एक मुद्दा सामने आया है। जी हां हम टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां की बात कर रहे हैं। जो इन दिनों निखिल जैन से अपनी शादी टूटने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। साल 2019 में दोनों ने तुर्की में धूमधाम से शादी की थी लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों बीते छह महीने से अलग रह रहे हैं। निखिल जैन का कहना है कि नुसरत दिसंबर 2020 से अपनी मां के घर में हैं।
उससे पहले टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते की खामियां भी सबके सामने इस तरह से आईं कि हर कोई दंग रह गया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जितनी धूमधाम से सिलेब्रिटीज की शादियां होती हैं, वो लंबे समय तक चल जाएं तो वाकई बड़ी बात होती है। हालांकि कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी शादी को लेकर मिसाल बन गए हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उन सितारों की जिनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली। कोई छह महीने तो कई नौ महीने में ही एक दूसरे से अलग हो गए। आइए जानते ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में ...