अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रहे तनाव, सह-कलाकार यश दास गुप्ता के संग उनके रिश्ते और प्रेग्नेंट होने की खबरों ने उनके निजी जीवन को पूरी तरह से पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ला दिया है। सोशल मीडिया पर नुसरत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर अब फिल्मी जगत और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इन सब विवादों के बीच नुसरत ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर दो पोस्ट साझा किए, जिसमें इस अभिनेत्री का दर्द साफ-साफ छलक रहा है, लेकिन इसी के साथ नुसरत ने एक मजबूत महिला होने की खूबियां भी गिनाई।
क्या लिखा है उनकी पहली पोस्ट में
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहले एक स्टोरी साझा की। इस पोस्ट में लिखा था- हमें अपने जीवन में एक ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो आपको बिना जज किए आपकी बात ध्यान से सुने। नुसरत जहां के इस पोस्ट से उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का दर्द साफ तौर पर छलक रहा है। बीते दिनों निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य बताने की वजह से नुसरत जहां को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उनकी लोगों ने जमकर आलोचना की थी।