फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति निखिल संग दुर्गा की भक्ति में डूबी सांसद नुसरत जहां, ये 10 फिल्मी सितारे भी मां के रंग में रंगे

Mon, 07 Oct 2019 12:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
nusrat jahan - फोटो : social media
एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां हर त्योहार को खूब धूम-धाम से मनाती हैं । हाल ही में नुसरत पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं । यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया । नुसरत ने इस दौरान पति के साथ मिलकर खूब डांस भी किया । नुसरत के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है । तस्वीरों में नुसरत जहां बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 9
nusrat jahan - फोटो : social media
एक वीडियो में नुसरत डांस कर रही हैं और उनके पति ढोल बजा रहे हैं । वहीं एक और वीडियो में नुसरत खुद भी ढोल बजाती दिखीं । नुसरत के इस वीडियो को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं । इस दौरान नुसरत भारतीय परिधान में नजर आईं । तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। साथ ही गोल्डन ज्वैलरी के साथ सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं उनके पति निखिल जैन मरून रंग का कुर्ता पहने दिखे।
विज्ञापन

3 of 9
nusrat jahan - फोटो : social media
पूजा करते हुए नुसरत की तस्वीरें सामने आईं तो कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया कि जल्द ही मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरफ से नुसरत के खिलाफ फतवा जारी हो सकता है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा हो अगर इन्होंने अपना धर्म बदल लिया हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सावधान रहिए। जल्द ही आपको फतवा जारी हो जाएगा। वैसे नवरात्रि की शुभकामनाएं। मां दुर्गा आप पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें।
 

4 of 9
Nusrat Jahan - फोटो : ANI
वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पॉलीटिकल स्टंट बताया है। हालांकि सासंद बनने के बाद से ही नुसरत को कभी उनके कपड़ों के लिए तो कभी गैर धर्म के लड़के से शादी करने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। खैर नुसरत को इन ट्रोलर्स को हैंडल करना आता है। उन्हें किसी की बात से कई फर्क नहीं पड़ता। नुसरत कई मौकों पर कह भी चुकी हैं कि वो सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स को इग्नोर करती हैं।
 

गला दबाकर की थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस की हत्या, तीन साल बाद पकड़ा गया आरोपी भाई

विज्ञापन

5 of 9
Kajol, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
पत्नी जया संग दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे अमिताभ
अमिताभ बच्चन आज पत्नी जया बच्चन के साथ नॉर्थ बॉम्बे स्थित सर्बोजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर काजोल अपने बेटे युग के साथ भी उपस्थित थीं। वहीं फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी भी मां दुर्गा के दर्शन करने आए थे। 
विज्ञापन

6 of 9
श्वेता रोहिरा - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि की धूम है। आम से लेकर खास, सभी पूरी श्रद्धा से इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। वे नीजि जिंदगी से लेकर पेशेवर जिंदगी में भी नवरात्रि के रंग में रंगे हुए हैं। सिनेमा जगत भी इससे अछूता नहीं है। अभिनेत्री श्वेता रोहिरा भी इनमें से एक हैं। श्वेता ने एक ऐप के लिए देवी दुर्गा के नौ रूपों को अपनाया है। श्वेता का कहना है कि नवरात्रि का त्योहार उनके लिए बहुत मायने रखता है और जब उन्हें यह मौका मिला तो वह उत्साहित थीं। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों से मोहित हुईं हूं।  मैंने उनकी बहुत सारी पेंटिंग्स भी बनाई हैं।  हमारी पौराणिक कथा बहुत दिलचस्प है और मुझे इसे पढ़ना बहुत पसंद है। इसलिए, जब मुझे इस ऐप द्वारा इसके लिए संपर्क किया गया, तो मैं इस मौके को छोड़ना नहीं चाहता थी। अभिनेत्री ने कहा, मेरी और मेरी टीम ने प्रत्येक लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश की। सचिन गुरव ने प्रत्येक और हर चीज को सुनिश्चित किया है। हमारे पास मेकअप से लेकर फोटोग्राफी तक की सर्वश्रेष्ठ टीम थी। सभी तस्वीरों को मेरे प्रशंसकों द्वारा सराहा और पसंद किया जा रहा है। मैंने हर लुक का आनंद लिया क्योंकि हर एक लुक एकदम अलग था।
विज्ञापन

7 of 9
काजोल, रानी और अयान मुखर्जी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दुर्गा पूजा का पर्व शुरू हो चुका और पूरे देश में इस त्योहार की रौनक है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री भी दुर्गा पूजा के त्योहार को मनाने में पीछे नहीं रही । शुक्रवार को शुरू हुए इस पर्व को मनाने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज दुर्गा पंडाल पहुंचे । रानी मुखर्जी अपने कजिन भाई अयान मुखर्जी के साथ मुंबई के एक पंडाल में पहुंचीं । इस दौरान रानी ने सफेद रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी और कुंदन की ज्वैलरी के साथ मैच किया था । खुले बालों में राखी का ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था । रानी ने पंडाल में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा । अयान और रानी ने मीडिया को पोज भी दिए । इस दौरान रानी अपने फैंस से भी मिलीं । रानी और अयान के अलावा जया बच्चन भी इसी पंडाल में पूजा के लिए पहुंचीं । जया ने भी सफेद रंग की साड़ी पहनी थी । वहीं अनुराग बसु और इम्तियाज अली भी पंडाल में नजर आए । 
 

8 of 9
प्रियंका, काजोल और रानी मुखर्जी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
परिवार संग काजोल ने की दुर्गा पूजा
आम से लेकर खास तक हर कोई दुर्गा पूजा में रंगा नजर आ रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी परिवार संग शुक्रवार रात को दुर्गा पूजा की। वह मुंबई में दुर्गा पूजा के लिए लगे पंडाल में बहन, मां सहित करीबियों के साथ माता के दर्शन करने पहुंचीं। रेड ड्रेस में काजोल काफी खूबसूरत दिख रही थीं। दुर्गा पूजा के दौरान की तस्वीरों को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। काजोल के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
shilpa shetty - फोटो : social media
इसमें शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं रहीं। अष्टमी के दिन शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज रखा। शिल्पा ने कन्या भोज और हवन करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । इन तस्वीरों में शिल्पा कन्याओं को पूड़ी बांटते नजर आ रही हैं । वहीं एक फोटो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ हवन करती नजर आ रही हैं । इस मौके पर शिल्पा ने पर्पल और पिंक कलर का सलवार सूट पहना । वहीं राज व्हाइट शर्ट में नजर आए । तस्वीरों में शिल्पा का बेटा विवान भी नजर आ रहा है । फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखते हुए शिल्पा शेट्टी ने सभी को दुर्गाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने आगे लिखा,
'होकर सिंह पर सवार माता आई है
था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है
कोई गम ना आये मेरी जिंदगी में
खुशियाँ नसीब हो आपकी जिन्दगी में
दुर्गा अष्टमी की बधाई  ।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें