फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'बिग बॉस' में पहले कब-कब हुई अश्लीलता की हदें पार? तब-तब उठी बंद करने की मांग

Mon, 07 Oct 2019 12:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Puneesh, Bandgi, Tanisha, Armaan and Jasleen - फोटो : file photo
'बिग बॉस' सीजन 13 को शुरू हुए चंद दिन ही हुए हैं कि इस शो को बंद करने की मांग उठने लगी। इसके पीछे की वजह शो में दिखाया जाना वाला 'बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट है। शो में इस बार लड़कियां लड़कों के साथ बेड शेयर कर रही हैं। इस विवाद की जड़ 'बिग बॉस' का यही कॉन्सेप्ट है। यहां तक कि कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर  टीवी शो के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया है। कैट ने पत्र में कहा है की इस सीरियल में बेहद अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि 'बिग बॉस' को बंद करने की मांग पहले नहीं हुई हो। इससे पहले भी 'बिग बॉस' में कई बार अश्लीलता की हदें पार हो चुकी हैं। जानिए उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्हें कई बार शो इंटीमेट होते देखा गया या फिर बोल्ड लुक में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 6
armaan kohli and tanisha - फोटो : file photo
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
'बिग बॉस' सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अभिनेता अरमान कोहली को एक दूसरे को किस करते हुए कई बार देखा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
BANDAGI PUNEESH
पुनीश और बंदगी
'बिग बॉस' सीजन 11 में पुनीश और बंदगी को कई बार एक दूसरे को किस करते हुए देखा गया। यहां तक कि कई बार घर के कंटेस्टेंट्स भी इन दोनों को ऐसा करने पर टोकते नजर आए थे। 

4 of 6
priyank benafsha - फोटो : file photo
प्रियांक और बेनाफ्शा 
'बिग बॉस 11' में प्रियांक और बेनाफ्शा को भी हदें पार करते हुए देखा गया। शो के दौरान दोनों एक दूसरे को दोस्त कहते रहे लेकिन पूल में दोनों को कई बार मस्ती करते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
जसलीन - फोटो : file photo
जसलीन मथारू
'बिग बॉस' सीजन 12 में जसलीन मथारू शो में अनूप जलोटा के साथ एंट्री ली थी। शो में उन्होंने अपने आप को अनूप जलोटा के साथ रिलेशनशिप में दर्शाया। हालांकि शो के बाद उन्होंने इसे नाटक बताया था। शो के दौरान जसलीन कई बार पूल में बिकनी में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arshi khan - फोटो : file photo
अर्शी खान
'बिग बॉस' सीजन 11 में अर्शी खान भी थीं। शो के दौरान अर्शी ज्यादातर नाइटी में ही नजर आईं। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: घरवालों ने निकाली भड़ास, सिद्धार्थ डे को बोलीं रश्मि- 'बाप बनने की कोशिश मत करो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें