फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल जैन से शादी कर विवादों में आईं थीं नुसरत जहां, मौलवियों ने इस वजह से जारी किया था फतवा

Fri, 08 Jan 2021 09:16 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद बनने के बाद से अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। नुसरत की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरों से वो लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं तो कभी उनकी तस्वीरें लोगों के बीच हंगामा खड़ा कर देती हैं। नुसरत की परंपराओं और बंधनों को तोड़ने का संदेश देती तस्वीर भी अक्सर चर्चा में आ जाती है। 8 जनवरी 1990 को जन्मी नुसरत जहां आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। तो चलिए उनके 30 वें जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां पति संग - फोटो : instagram
नुसरत बेहद खूबसूरत हैं और जबसे वो सांसद बनी हैं लोगों का ध्यान उन पर कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। पिछले साल नुसरत ने पश्चिम बंगाल के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि जीत के साथ ही उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला भी शुरु हो गया था।  दरअसल जीत के बाद जब वो वेस्टर्न ड्रेस में संसद पहुंची तो लोगों ने इस पर काफी हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने साड़ी पहने ससंद में अपनी पहली स्पीच दी तो विरोधियों से लेकर आलोचकों तक की जुबान बंद हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां पति संग - फोटो : instagram
नुसरत ने 2010 में मिस कोलकाता फेयर वन ब्यूटी कांटेस्ट जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर शुरु किया। उन्होंने फिल्म 'शोत्रू' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साल 2019 में नुसरत ने TMC से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। नुसरत को देश की सबसे खूबसूरत राजनेता माना जाता है।

4 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
निखिल जैन से शादी के बाद नुसरत ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल शादी के बाद उनकी चुड़ी और मंगलसूत्र पहने तस्वीर सामने आई थी जिसकी काफी चर्चा हुई थी। इतना ही नहीं नुसरत ने कई गैर मुस्लिम धार्मिक परंपराओ में भी हिस्सा लिया था जिसकी वजह से उनके खिलाफ फतवे भी जारी किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत की ग्लैमरस तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। दरअसल नुसरत एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सांसद भी हैं, ऐसे में उनकी तस्वीरों को राजनीति एंगल से भी देखा जाता है।हालांकि नुसरत इन सारी बातों से बेफिक्र होकर अपनी जिंदगी जीती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें