फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा का बयान दर्ज और सिजेन खान पर लगे गंभीर आरोप, पांच खबरें

Fri, 08 Jan 2021 09:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और सिजेन खान - फोटो : फाइल
कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को कपिल अपना बयान दर्ज कराने मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचे थे।

वैनिटी वैन के लिए कपिल शर्मा ने दिए थे छह करोड़ रुपये, पूछताछ के बाद दिलीप छाबड़िया की मुसीबत बढ़ी

 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : Social Media
हम, गोपी किशन, आंखे, बेवफा सनम, खुदा गवाह जैसी हिट फिल्मों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर काफी सालों से बड़े पर्दे से गायब थीं। हालांकि शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इसकी वजह ये है कि शिल्पा ने हाल ही में वैक्सीन लगवाई है और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सबसे खास बात ये है कि शिल्पा वैक्सीनेशन करवाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं शिल्पा शिरोडकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया अनुभव


 
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan, Mamta Banerjee - फोटो : amar ujala
हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान और पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच गहरा रिश्ता पिछले कई साल से कायम है। शाहरुख खान एक बार फिर कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के ऑनलाइन उद्घाटन में शामिल होने वाले हैं। ममता बनर्जी ने खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी दी है।

चुनावी माहौल में शाहरुख अपनी ‘दीदी’ का फिर बने सहारा, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का इस दिन होगा आगाज

 

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चंडीगढ़ से जिस बड़े प्रोजेक्ट को साइन करने के लिए आयुष्मान खुराना मुंबई पहुंचे हैं, उसका कुछ कुछ अनुमान लोगों को होने लगा है। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘खाली पीली’ लिखने वाले लेखकों की लिखी ये फिल्म एक जासूस के जीवन पर आधारित होगी और सत्य घटनाओं से प्रेरित होगी। फिल्म की पृष्ठभूमि तो देश के पूर्वोत्तर राज्यों की है लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म को आयुष्मान मुंबई के जंगलों में ही अगले दो महीने में पूरी कर देने की योजना बनाकर मुंबई आए हैं।

‘खाली पीली’ के लेखकों की कहानी को आयुष्मान का ‘ओके’, मुंबई के जंगलों में शूट होने जा रही ये फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिजेन खान - फोटो : instagram/cezannekhanfanclub
धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बासू का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर सिजेन खान पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। अमेरिका की रहने वाली इस पाकिस्तानी महिला का दावा है कि सिजेन ने उससे शादी की और फिर जैसे ही उन्हें ग्रीन कार्ड मिला, उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी। 

'कसौटी जिंदगी की' फेम सिजेन खान पर महिला का गंभीर आरोप, कहा- मुझसे सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए की शादी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें