मनोरंजन जगत में काम करने वाले सितारे पर्दे पर कितना भी अभिनय कर लें लेकिन असल जिंदगी में उन्हें भी अक्सर वहीं समस्याएं झेलनी पड़ती हैं जो किसी आम आदमी को। जैसे हर घर में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है वैसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी लड़ाईयां होती हैं। हालांकि जहां आम आदमी का झगड़ा उसके मोहल्ले से बाहर नहीं जा पाता तो वहीं सेलेब्स का झगड़ा नेशनल टेलीविजन पर सुर्खियां बटोरने लगता है।
इन पारिवारिक लड़ाइयों का भी दुनिया के सामने बना था तमाशा
पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का अपने भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक संग झगड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। परिवार में शुरू हुए विवाद के बाद से कृष्णा ने कई बार मामा गोविंदा और मामी सुनीता संग स्टेज साझा करने से मना कर दिया लेकिन ये विवाद बढ़ते बढ़े इतना बढ़ गया कि सुनीता ने कह दिया कि वो जिंदगी में कभी भी कृष्णा का चेहरा नहीं देखेंगी। अब परिवार की ये लड़ाई हर तरफ से चर्चा में बनी हुई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के घर की लड़ाई सबके सामने आ गई हो। इससे पहले भी कई सितारों के घर के झगड़े हेडलाइन बना चुके हैं।