शिल्पा शिंदे
- फोटो : file photo
'बिग बॉस सीजन 11' के दौरान शिल्पा शिंदे भी उप्स मोमेंट का शिकार हुईं। दरअसल, शिल्पा, पुनीश और विकास टास्क को लेकर बात कर रहे थे। पुनीश कहते हैं, 'अगर मैं किसी भी चीज में हिस्सा लूंगा तो मुझे जीतना है। वर्ना मैं हिस्सा ही नहीं करता।' पुनीश की बातें शिल्पा और विकास सुनते हैं। इसके बाद शिल्पा कहती हैं, 'अगर डॉक्टर मुझे मांसाहारी खाने के लिए मना करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। खूब सारा मांसाहारी एक दिन में खाऊंगी और फिर मर जाऊंगी।' इतना कहकर शिल्पा सोफे पर गिर जाती हैं। गिरने के दौरान उनकी ड्रेस ऊपर उठ जाती है। शिल्पा चीखती हैं बचाओ-बचाओ। मेरी स्कर्ट ऊपर जा रही। तब विकास और पुनीश शिल्पा को पकड़ते हैं। जिससे उनकी ड्रेस ऊपर उठने से बच जाती है।