दो अक्तूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।
- फोटो : अमर उजाला
पिता से बोला अरबाज मर्चेंट- आर्यन को नहीं होना चाहिए कोई नुकसान
अरबाज मर्चेंट ने अपने पिता से कहा कि उसके दोस्त आर्यन खान को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।असलम का कहना है कि ट्रायल के बाद जब वह निकल रहे थे, तो बेटे अरबाज ने उनसे कहा, मैं आर्यन को अकेले जेल में नहीं छोड़ सकता। उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। हम साथ में यहां आए थे और बाहर भी साथ निकलेंगे।