फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: शर्लिन चोपड़ा-राज कुंद्रा के इस कॉन्ट्रेक्ट के बारे में सुनकर हो जाएंगे हैरान, इस तरह से जुड़ी हैं कड़ियां

Wed, 21 Jul 2021 03:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। इस मामले पर हर किसी की अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक तरफ मीका सिंह और राखी सावंत का कहना है कि सच जल्द ही सामने आएगा। राज कुंद्रा को फंसाने की साजिश की जा रही है।

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, शर्लिन के साथ साथ पूनम पांडे का भी राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा-पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूनम पांडे का राज कुंद्रा की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट था। कॉन्ट्रेक्ट के समाप्त हो जाने के आठ महीने बाद तक भी कुंद्रा पूनम पांडे के कंटेंट का उपयोग कर रहे थे। जब पूनम को इस विषय में जानकारी मिली तो उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में कुंद्रा और आर्म्सप्राइम मीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके जवाब स्वरूप कुंद्रा और उनके साथी सौरभ कुशवाह ने कंटेंट के उपयोग से इनकार कर दिया। उन्होंने ये तक कहा कि उनके पास कोई नोटिस नहीं आया। 

 

विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा पर यह आरोप लगाया है कि उनके एडल्ट इंडस्ट्री में होने की वजह वे ही हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 लाख रूपये मिलते थे और उन्होंने कुंद्रा के लिए 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।

 

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, ये कॉन्ट्रेक्ट भारत के बाहर की कपंनियों की कुछ एप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था। शर्लिन के पूर्व वकील चरणजीत चंद्रपाल के अनुसार, शर्लिन सेमी सेमी पोर्नोग्राफी के साथ अपना एप चलाती थीं। ये पार्ट टाइम काम बहुत अच्छा नहीं चल रहा था और कुछ समय बाद शर्लिन को कुंद्रा ने स्पॉट किया। राज कुंद्रा ने शर्लिन से कहा था कि उन्हें प्रॉफिट का 50% मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
जून 2019 और जुलाई 2020 के बीच उन्होंने अच्छी कमाई की। जब शर्लिन को एहसास हुआ कि उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार पैसे नहीं मिल रहे थे तो उन्होंने समझौते को समाप्त करने के लिए कहा। शर्लिन ने फिर से अपना खुद का एप बनाया और कुछ महीनों तक इसने अच्छा परफॉर्म किया। लेकिन अगस्त 2020 उनका कंटेंट पायरेटेड हो रहा था और उन्होंने एक शिकायत दर्ज कराई थी। फरवरी 2021 के बाद उन्होंने एक बयान दिया कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें पूरी तरह से पोर्न इंडस्ट्री में धकेल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें