फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अभिनेत्री निधि अग्रवाल का फैंस ने बनवाया मंदिर, देखकर एक्ट्रेस हो गईं हैरान

Mon, 15 Feb 2021 05:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री निधि अग्रवाल - फोटो : Twitter
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने अभी सिर्फ तमिल में दो ही फिल्मों में काम किया है और अभी वो तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन उनके फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ चुकी हैं कि लोगों ने चेन्नई में उनका मंदिर बनवा दिया है। जी हां, तमिल एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के चाहने वालों ने ना सिर्फ उनका मंदिर बनवाया बल्कि उसकी पूजा भी कर रहे हैं। इस बात का पता जब एक्ट्रेस को चला तो वो हैरान हो गईं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी।
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का मंदिर - फोटो : Twitter
दरअसल, निधि के फैन ने चेन्नई में उनका मंदिर बनवाया है। इस मंदिर में एक्ट्रेस की मूर्ति रखी गई है और लोग इस पर दूध चढ़ा रहे हैं और आरती उतार रहे हैं। इतना ही नहीं इसी मंदिर में लोग केक काटते हुए भी नजर आ रहे है। हालांकि, अभी चेन्नई में ये मंदिर कहां बनवाया गया है, इसकी सही लोकेशन नहीं पता चली है। लेकिन एक्ट्रेस के तमिल और तेलुगु फैंस ने इसे बनवाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram
अपना मंदिर बनने की खबर मिलने के बाद निधि अग्रवाल ने कहा कि, 'उनके फैंस ने उन्हें वैलेंटाइन डे का तोहफा दिया है। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन मैं उन फैंस की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे प्यार से नहलाया।' निधि आगे कहती हैं, 'मैं अभी इंडस्ट्री में नई हूं। मैंने तमिल में सिर्फ दो फिल्में की हैं, कुछ की शूटिंग कर रही हूं। ऐसे में यह बेहद चौंकाने वाला है, लेकिन मैं काफी खुश हूं। मुझे पता नहीं था कि मेरे प्रशंसक इस हद तक जाएंगे और ऐसा कुछ करेंगे। मेरे पास कोई फैन पेज भी नहीं है।' 

4 of 5
निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस बताती हैं कि, 'मैंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बच्चों और जानवरों के लिए कुछ करने की इच्छा है। तो फैंस अब उनके लिए खाने का आयोजन भी कर रहे हैं और जानवरों के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं। इस सब के लिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि सबके प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram
निधि अग्रवाल इन दिनों शेड्यूल ब्रेक पर हैं और वह आगे एक्टर पवन कल्याण के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शूटिंग करेंगी। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री का उनके प्रशंसकों ने मंदिर बनवाया है। इससे पहले एमजीआर, खुशबू, नमिता और हंसिका जैसे सेलेब्स का भी उनके फैंस ने मंदिर बनाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें