बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन
2 of 6
Dabangg 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 3 का बिहाइंड द सीन वीडियो
सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे सभी ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब फिल्म का बिहाइंड का सीन वीडियो रिलीज किया गया है। वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीडियो में प्रभुदेवा से लेकर सई मांजरेकर फिल्म और सलमान के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही ने गुरुवार को एक पोस्ट किया। शाही ने शो का नाम ना लेते हुए कहा कि वो फरवरी 2020 में सबसे बड़े शो में अब तक का सबसे बड़ा लीप लाने वाले है। उनके इस पोस्ट ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस काफी नाराज हैं। बता दें कि अगर शो में अगर जेनरेशन लीप आएगा तो कार्तिक और नायरा शो से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
4 of 6
vikas gupta
विकास गुप्ता का ट्वीट
बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा पर एक ट्वीट किया है। ये ट्वीट उन्होंने पारस द्वारा सिद्धार्थ की उम्र पर कसे गए तंज को लेकर किया है। विकास गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा, 'बस इसलिए कि कोई आपसे बड़ा या छोटा है। शायद अभी दूसरे शख्स की तरह सफल ना हो। लेकिन वो आपके साथ बिग बॉस के प्लेटफॉर्म पर कम्पीट कर रहा है। कृपया बिग बॉस हाउस में रहने या खुद को दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए किसी के स्टेट्स या उम्र को मापदंड ना बनाए। कुछ भी बोलना है बस।'
विज्ञापन
5 of 6
पूजा और हिना
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बनर्जी का प्री-बर्थडे बैश
टीवी शो कसौटी जिंदगी की में अनुराग बसु की बहन का किरदार निभा रहीं पूजा बनर्जी का प्री बर्थडे बैश मनाया गया। पूजा की बर्थडे पार्टी में उनके पति संदीप सेजवाल, को-स्टार पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस, हिना खान, करिश्मा तन्ना, उवर्शी ढ़ोलकिया सहित एकता कपूर शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर पार्टी के फोटोज वायरल हो रहे हैं।
ट्रोलर्स को रणवीर सिंह का जवाब
रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में रणवीर एक बार फिर एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर ने अपना एक लाइव वीडियो शेयर किया। लेकिन इस पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने 'ऐ म्यूजिक बंद कर', 'ए तेरे को हिंदी नहीं आती क्या' और 'ई जोकर लग रहा है' जैसे कमेंट कर दिया। इस पर रणवीर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, 'तुम लोगों को कुछ काम धंधा नहीं है? तुम लोग कुछ और जा के करो ना, मेरे लाइफ में क्यों आए हो?'