फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल से डेटिंग की खबरों पर सुनील शेट्टी की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, 'मैं इसपर कभी...'

Fri, 08 Nov 2019 07:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जहां अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। वहीं मीडिया में इस तरह की खबरें भी हैं कि वह क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को बहुत बार साथ देखा गया है, जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं। ऐसे में अथिया शेट्टी ने पहली बार केएल राहुल के साथ अपने संबंधों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : instagram
अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया में उनसे केएल राहुल को लेकर सवाल किए गए। अथिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ मना कर दिया। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अथिया शेट्टी ने कहा है कि मुझे ऐसी लिंकअप की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता । 
विज्ञापन

3 of 5
KL Rahul and Athiya Shetty - फोटो : file photo
अथिया शेट्टी ने आगे कहा- 'मैं पूरी तरह से तैयार हूं। आप मुझसे जो पूछेंगे मैं उसका कोई जवाब नहीं दूंगी, लेकिन मैं ये भी समझती हूं कि सवाल पूछना आपका काम है। मुझे हमेशा से ये लगता है कि हम रोजाना अपनी जिंदगी का बहुत कुछ दुनिया को देेते हैं और ये इंसान का निजी मामला होता है। फिर चाहे वो दोस्त हों, रिश्तेदार या फिर परिवार। मैं इन सभी को हमेशा बचाकर रखना चाहती हूं, इसलिए मैं कभी इस बारे में बात नहीं करूंगी।' 

4 of 5
केएल राहुल - फोटो : social media
गौरतलब है कि अथिया का नाम लंबे समय से क्रिकेट केएल राहुल के साथ जुड़ता रहा है। अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राहुल और अथिया नजर आईं। तस्वीर में जहां राहुल अथिया की तरफ देख रहे हैं तो वहीं अथिया मुस्कुरा रही हैं। केएल राहुल के इस पोस्ट के बाद फिर से दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया। अथिया और केएल राहुल साथ में डिनर और घूमने भी जाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आथिया शेट्टी - फोटो : file photo
हालांकि अभी तक दोनों ने अफेयर की खबरों से हमेशा इंकार ही किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल की शुरुआत से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही जिसके दो साल बाद उन्होंने मुबारकां की। इस फिल्म का भी कोई फायदा अथिया को नहीं मिला।  

पढ़ें: क्या सच में इस क्रिकेटर को डेट कर रहीं सुनील शेट्टी की बेटी? ताजा तस्वीर से फैली खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें