मुंबई में आयोजित होने जा रहे बॉलीवुड लाइव कॉन्सर्ट की तैयारी में बॉलीवुड के सितारे जुट गए हैं। इस आयोजन में जहां शाहिद कपूर, नोरा फतेही और मलायका अरोड़ा हिंदी फिल्मों के हिट गाने पर परफार्म करेंगे, वहीं गायक यो यो हनी सिंह अपने हिट्स गानों को गाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की सुनील ग्रोवर अपने उसी अंदाज में नजर आएंगे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।