फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feels Like Ishq: नेटफ्लिक्स पर अब उतरेगी छह कहानियों की ये फिल्मावली, पढ़िए इनके निर्देशकों के विचार

Wed, 30 Jun 2021 06:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फील्स लाइक इश्क का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी नेटफ्लिक्स पर एक और फिल्मावली हिंदुस्तानी दर्शकों की कसौटी पर कसे जाने को तैयार है। इस बार किस्से जवानी में प्यार की आग भड़काने वाली मोहब्बत के हैं और इस संकलन में जिन्दगी के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों की कहानियाँ हैं, जो उन्हें दिल को सुकून देने वाले प्यार के सफर पर ले जाती हैं। इस फिल्मवाली में शामिल कहानियों के निर्देशकों में शामिल हैं, रूचिर अरूण, ताहिरा कश्यप खुराना, आनंद तिवारी, दानिश असलम, जयदीप सरकार, सचिन कुंडालकर और देवरथ सागर। ‘फील्स लाइक इश्क’ नामक इस फिल्मावली के सितारों में राधिका मदान, अमोल पाराशर, काजोल चुघ, मिहिर आहूजा, सिमरन जेहानी, रोहित सराफ, सबा आजाद, संजीता भट्टाचार्य, ज़ायन खान, नीरज माधव, तान्या मनिकताला और स्कंद ठाकुर जैसे चेहरे शामिल हैं।

अपनी स्टोरी ‘सेव द डेट’ के बारे में डायरेक्टर रूचिर अरूण बताते हैं, "आज के दिन और युग में प्यार कहीं भी, कभी भी हो सकता है। ‘सेव द डेट’ ऐसी ही एक कहानी है, जिसमें पूरी तरह से विपरीत दो लोग एक शादी में संयोग से मिलते हैं और एक-दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं। राधिका मदान और अमोल पाराशर दोनों ही ऊर्जा से भरे और मनोरंजक परफॉर्मर्स हैं और इसलिये हमें इस प्रासंगिक कहानी को साकार करने में मदद मिली है।"
विज्ञापन

2 of 5
ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़ी खूबसूरती से बुनी गई कहानी ‘क्वारंटीन क्रश’ के जरिये प्यार पर अपनी समझ बताते हुए डायरेक्टर ताहिरा कश्यप खुराना ने कहा, "क्वारंटीन क्रश एक संवेदी प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार उस समय परवान चढ़ता है, जब दुनिया वैश्विक महामारी से जूझ रही होती है। यह एक साधारण कहानी है, जिसमें फिक्र, मासूमियत और दोस्ती का निचोड़ है। काजोल चुघ और मिहिर आहूजा ने बड़ी आसानी से निम्मी और मनिंदर की भूमिकाएं निभाई हैं और उनकी दोस्ती सुनिश्चित करती है कि दर्शकों का मूड भी हल्का रहे।"
विज्ञापन

3 of 5
आनंद तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'स्टार होस्ट' पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में डायरेक्टर आनंद तिवारी ने कहा, "स्टार होस्ट ब्रह्मांड में हुई एक आकस्मिक खोज पर आधारित एक साधारण कहानी है, जिसमें दो अजनबी मिल जाते हैं और उम्मीद से बाहर के चमत्कार करते हैं। हमने रोहित सराफ और सिमरन जेहानी द्वारा अभिनीत मुख्य किरदारों आदित्य और तारा के इर्द-गिर्द एक कहानी बुनने के लिये सुंदर दृश्यों और प्रकृति का सहारा लिया है। दोनों ही एक्टर्स ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से इन किरदारों को जीवंत किया है, जिसे देखकर दर्शक याद रखेंगे कि प्यार का एहसास कैसा होता है।‘’ अपने एपिसोड ‘शी लव्स मी, शी लव्स मी नॉट’ पर प्रकाश डालते हुए, डायरेक्टर दानिश असलम ने कहा, ‘’यह उन कहानियों में से एक है, जिनके किरदारों का निर्धारण होने के बाद चीजें खुद-ब-खुद आगे बढ़ती गईं। और सबा तथा संजीता को देखकर लगा कि वे पटकथा के पन्नों से निकलकर सीधे फ्रेम में आ गये हैं। उन दोनों में दीवानगी और मर्म की भावना है और ज्यादातर मामलों में यही प्रेम का आधार होती है।"

4 of 5
सचिन कुंडलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘द इंटरव्यू’ के बारे में डायरेक्टर सचिन कुंडलकर कहते हैं, "फील्स लाइक इश्क में छह दिलचस्प और प्रासंगिक प्रेम कहानियाँ हैं। ‘द इंटरव्यू’ उन्हीं अनोखी कहानियों में से एक है और इसमें आत्मविश्वास, आदर, समझ, फिक्र जैसी अलग भावनाओं और आखिरकार दो लोगों के बीच मजबूत रिश्ते की चमक का मेल है। नीरज माधव और ज़ायन खान की एक साथ स्क्रीन पर मौजूदगी जबर्दस्त रही है और उनके किरदारों के भोलेपन ने इस कहानी को बहुत प्यारा बना दिया है। दर्शक कैसे उनके इस साथ को देखते हैं, यह जानने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जयदीप सरकार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मावली की ‘इश्क मस्ताना’ नामक कहानी जयदीप सरकार ने निर्देशित की है। वह कहते हैं, ‘’तान्या मनिकताला और स्कंद ठाकुर के साथ काम करने का अनुभव बहुत आनंद से भरा था। दोनों ने ही इस कहानी को ऊँचे दर्जे की असलियत और असाधारण ताल-मेल दिया है। ‘इश्क मस्ताना’ दो जवान इंसानों के इर्द-गिर्द है, जो एक गुस्सैल दुनिया में कमसिन मोहब्बत को मौका देते हैं। जब आप एक अराजक भीड़ में अपने प्रेमी का हाथ पकड़ते हैं, तब उस एक पल के लिये दुनिया की हर चीज अच्छी लगती है। यह वैसा ही प्यार है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें