फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने मनाई पहली दिवाली, दुबई में पति के साथ रोमांटिक अंदाज में आईं नजर

Sun, 15 Nov 2020 03:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी इन दिनों पसंदीदा जोड़ी बनी हुई है। दोनों दुबई में हनीमून मना रहे हैं। शादी के बाद नेहा कक्कड़ की यह पहली दिवाली थी। पति के साथ उन्होंने दुबई में ही दिवाली सेलिब्रेट किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की फोटो साझा की हैं। तस्वीर में दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने लिखा- ‘हमारी पहली दिवाली साथ में और बेहद खास वाली भी। सभी को दिवाली की बधाई। सभी का भगवान भला करे।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा द्वारा साझा की गई तस्वीरों पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा-  ‘मेरा नोना, नोना पुत सोहणा सोहणा बाबू।‘ नेहा के पोस्ट पर रोहनप्रीत के इस कमेंट को फैंस के ढेरों लाइक्स मिल रहे हैं।
 

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
नेहा के अलावा रोहनप्रीत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। रोहनप्रीत ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में दंपति की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। लुक्स की बात करें तो इस दौरान नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। जिस पर गुलाबी रंग का वर्क है। वहीं रोहनप्रीत ने गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
बता दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें