फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की लिपलॉक फोटो वायरल, फैंस खूब लुटा रहे हैं प्यार

Fri, 30 Oct 2020 06:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से शादी की, ऐसे में नेहा लगातार शादी से जुड़ी रस्मों और कार्यक्रमों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। हाल में नेहा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें से एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है और फैंस उस तस्वीर को खूब पसंद कर रहै हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी एक दम डेशिंग लग रहे हैं। फैंस भी रोहनप्रीत और नेहा की तारीफ  करते नहीं थक रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें नेहा और रोहनप्रीत लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर देखते ही देखते फैंस ने वायरल कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
सफेद सूट के साथ लाल बो-टाई और टर्बन में रोहनप्रीत एक तरफ जहां काफी हैंडसम दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गुलाबी लंहगे में नेहा कक्कड़ भी किसी परी से कम नहीं लग रहीं। तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'थैंक्यू सो मच अनीता डोंगरे मैम। नेहूप्रीत आपके आउटफिट्स के लिए हमेशा आपके आभारी रहेंगे।'
 

4 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि नेहा कक्कड़ इससे पहले भी कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया और खूब लाइक्स कमेंट कर अपना प्यार दिखाया। याद दिला दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को अपडेट करने को लेकर सुर्खियों में थीं। नेहा ने शादी के बाद अपने नाम के साथ ही इंस्टाग्राम प्रोफाइल में ब्रेकेट में मिसेज सिंह लिख दिया था। नेहा के प्यार जताने के इस  तरीके की फैंस काफी तारीफ कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की पहली मुलाकात एक सॉन्ग के शूटिंग सेट पर हुई थी। शूटिंग सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने प्यार का एलान करने के लिए नेहा ने शादी से पहले एक सॉन्ग भी रिलीज किया था और उसके बाद ही दोनों ने शादी कर ली। शुरुआत में तो फैंस से लेकर सितारे तक कंफ्यूज थे कि नेहा गाने का प्रमोशन कर रही हैं या रोहनप्रीत संग प्यार का एलान, लेकिन जल्दी ही सभी के सामने सच्चाई आ गई।
 

पढ़ें: जब चंपक चाचा ने किया मलाइका अरोड़ा के साथ डांस, देखकर जेठालाल ने भी छुपा लिया मुंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें