फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz: नेहा ने साझा कीं बैड न्यूज के सेट की अनदेखी तस्वीरें, बोलीं- असली फुटेज के लिए नजदीकी सिनेमाघर जाएं

Tue, 23 Jul 2024 05:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम@nehadhupia
बैड न्यूज ने हाल ही में बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं, इस फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं। 
Radhika Madan: 'उनसे ज्यादा बात न करने का अफसोस है', राधिका मदान का छलका दर्द, बोलीं- इरफान सर की बहुत याद आई
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम@nehadhupia
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली नेहा ने हाल ही में बैड न्यूज के पर्दे के पीछे की झलक फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में कलाकारों के बीच दोस्ती की सुखद झलक देखी जा सकती है। पहली तस्वीर में वह विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक निर्देशक आनंद तिवारी के साथ पूरी कास्ट की एक सेल्फी भी शेयर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : इंस्टाग्राम@nehadhupia
नेहा ने इस पोस्ट के लिए कैप्शन लिखा है, "बैड न्यूज के कई मूड... असली फुटेज आपके नजदीकी थिएटर में है।" नेहा के पर्दे के पीछे की इन तस्वीरों पर बड़ी संख्या में फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग हार्ट इमोजी साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

4 of 5
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने आठ करोड़ 30 लाख रुपये से अच्छी शुरुआत की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और यह फिल्म पहले सप्ताहांत में उरी और राजी से भी पीछे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई में तीसरे दिन के मुकाबले 68 फीसदी से अधिक की गिरावट नजर आई। चौथे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 40 करोड़ के अंदर ही रहेगी। 
Karan Aujla: 'तौबा-तौबा' सिंगर करण औजला का विवादों से रहा है गहरा नाता, मूसेवाला के साथ चला था लंबा टशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें