फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr Bachchan: इस दिन रिलीज होगा रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' का दूसरा गाना, निर्माताओं ने साझा किया पोस्टर

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था, जिसे फैंस के बीच उत्साह का माहौल था। वहीं, अब निर्मताओं ने प्रशंसकों के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म के गाने पर दिलचस्प जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
'मिस्टर बच्चन' के निर्माता अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए दूसरे गाने की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। दूसरे गाने का शीर्षक 'रेपल डपुल' है। निर्माताओं ने खुलासा किया है कि मिकी जे मेयर द्वारा रचित दूसरा एकल 'रेपल डपुल' 25 जुलाई, 2024 को रिलीज होगा।
विज्ञापन

3 of 5
मिस्टर बच्चन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
हालांकि, सटीक रिलीज समय की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रवि तेजा की विशेषता वाला घोषणा पोस्टर उनके प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक संगीतमय तोहफा है। गाने के पोस्टर में रवि तेजा मल्टीकलर कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पोज को देख के लगता है कि यह शायद गाने का सिग्नेचर स्टेप हो सकता है।

4 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
यह हिंदी फिल्म रेड की रीमेक है, जिसमें रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
फिल्म में रवि तेजा के साथ भाग्यश्री बोरसे और सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 14 अगस्त को सभी जगह विशेष प्रीमियर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें