फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर नीति मोहन के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, पति निहार पांड्या के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

Mon, 15 Feb 2021 02:28 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
बॉलीवुड की एक और सेलिब्रिटी ने खुशखबरी सुनाई है। गायिका नीति मोहन जल्द मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
41 वर्षीय नीति मोहन तस्वीरों में पति निहार पांड्या के साथ हैं। कपल का यह पहला बच्चा है। समंदर किनारे दोनों पोज दे रहे हैं। इस दौरान नीति ने पीले रंग की लूज ड्रेस पहनी हुई है। वहीं निहार ने लाइट पिंक कलर के शर्ट के साथ जींस कैरी की है। एक तस्वीर में निहार, नीति के बेबी बंप को किस कर रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में कपल तीन उंगलियां दिखते हुए पोज कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
तस्वीरों के साथ नीति मोहन ने कैप्शन में लिखा- '1+1= 3, होने वाले मम्मी, पापा। इससे अच्छा क्या दिन हो सकता था जब हमारी सेकेंड एनिवर्सिरी है।'
 

4 of 5
नीति मोहन, निहार पांड्या - फोटो : instagram/neetimohan18
बता दें कि नीति मोहन और फिल्म मणिर्णिका में काम चुके अभिनेता निहार पांड्या 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थीं। नीति मोहन और निहार पांड्या की शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंगर नीति मोहन - फोटो : अमर उजाला
नीति मोहन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में गाना इश्क वाला लव से डेब्यू किया था। इस गाने को विशाल शेखर ने संगीतबद्ध किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म जब तक है जान का जिया रे गाना गाया। इसके अलावा वह कई हिट गाने दे चुकी हैं। नीति जहां संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं वहीं उनकी बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन डांस के क्षेत्र में हैं।

दीया मिर्जा ने पहली बार साझा की प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर, हाथों में मेहंदी लगाए आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें