आर्यन खान ड्रग पार्टी मामले में एक्ट्रेस अनन्या पांडे से एनसीबी के अधिकारी अभी और कुछ सवाल करना चाहते हैं, जिस वजह से अनन्या को सोमवार यानी 25 अक्तूबर को एनसीबी दफ्तर में एक बार फिर बुलाया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या पांडे से आज दूसरी बार पूछताछ की। अनन्या 2.30 मिनट पर एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। करीब चार घंटे चली पूछताछ के बाद अनन्या पांडे एनसीबी के ऑफिस से निकल चुकी हैं। उन्हें समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 21 अक्तूबर को हुई पूछताछ में अनन्या से आर्यन और ड्रग्स से संबंधित सवाल किए गए।आर्यन खान के फोन में अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद एक्ट्रेस को एनसीबी से समन मिला था। अब खबर है कि अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी। गुरुवार को रेड के बाद एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है।
न्यू मैक्सिको के एक फिल्म सेट पर शुक्रवार को अमेरिकी अभिनेता एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin ) ने गलती से सिनेमैटोग्राफर पर गोली चला दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर है। सिनेमैटोग्राफर का नाम हलिना हचिन्स था और उनकी उम्र 42 वर्ष थी। पुलिस का कहना है कि यह घटना सेंटा-फे-फिल्म सेट पर हुई। बाल्डविन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे थे। शूटिंग के दौरान बाल्डविन ने प्रॉप गन से गोली चला दी, जिससे महिला सिनेमैटोग्राफर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह घटना की छानबीन कर रही है। हैरानी की बात यह है कि हादसा उस बंदूक से हुआ, जिसका इस्तेमाल फिल्म में किया जा रहा था। हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे शूटिंग पर मौजूद क्रू से पूछताछ करने के बाद ही अभिनेता पर लापरवाही का केस बनाएंगे।
गीतकार जावेद अख्तर ने तालिबान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को कथित तौर पर एक समान होने का दावा किया था। उनकी इस कथित टिप्पणी को लेकर एक वकील ने मुंबई की अदालत का रुख किया है। वकील ने अख्तर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले अख्तर के खिलाफ धारा 499 (मानहानि), 500 (मानहानि की सजा) के तहत मुलुंद की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। वकील ने दावा किया था कि इस तरह के बयान देकर जावेद अख्तर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत एक अपराध किया है। उन्होंने अख्तर की टिप्पणी को 'झूठी और अपमानजनक' बताया था। इसके बाद महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत में जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। जिसके बाद अदालत ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया जिसका 12 नवंबर तक जवाब मांगा गया है।
अनन्या पांडे (Ananya panday) से ड्रग्स केस (Drug case) में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। अनन्या से गुरुवार को करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ चली। गुरुवार को एनसीबी की टीम ने अनन्या के घर रेड डाली थी। इसके बाद उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया। अनन्या को शुक्रवार को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह तय समय पर एनसीबी के दफ्तर नहीं पहुंचीं। एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर चैट मिली है जिसके बाद एनसीबी ने समन किया था। इस दौरान समीर वानखेड़े ने अनन्या को आर्यन के साथ उनकी ड्रग्स को लेकर बातचीत वाले चैट भी दिखाए। बताया जाता है कि इस चैट में आर्यन अपनी दोस्त अनन्या से पूछते हैं कि कुछ जुगाड़ हो सकता है क्या? इसके जवाब में अनन्या लिखती हैं कि मैं अरेंज कर दूंगी। माना जा रही है कि आर्यन गांजा को लेकर अनन्या से बात कर रहे थे।
टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सुधा चंद्रन ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो पीएम मोदी से अपील करती नजर आ रही थीं। सुधा चंद्रन ने वीडियो में पीएम से अपील करते हुए कहा था कि एयरपोर्ट पर उन्हें चेक इन और चेक आउट करते समय कृत्रिम पैरों के बार बार निकालने के लिए कहा जाता है जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस बार उन्हें फिर रोका गया जिससे उन्हें दिक्कत हुई। उन्हें जब भी शूटिंग या किसी काम के सिलसिले में हवाई यात्रा करनी होती है तो एयरपोर्ट पर उनसे कृत्रिम पैर को निकालकर चेक करवाने के लिए कहा जाता है जो काफी कष्टदायी होता है। ऐसे में उन्हें एक सीनियर सिटिजन कार्ड उपलब्ध करवा दिया जाए जिससे वो इस तकलीफ से बच सकें। अब इस शिकायत के बाद सीआईएसएफ ने उनसे माफी मांग ली है। साथ ही उन्हें आश्वासन भी दिया है कि आगे से उन्हें ऐसी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बंटी और बबली 2 टीजर रिलीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लंबे समय से चर्चा में रहने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' का टीजर आज शुक्रवार को यशराज फिल्म्स ने रिलीज कर दिया है। ये साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वल है। पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी साथ नजर आए थे वहीं इस बार पार्ट 2 में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। पर्दे पर सैफ और रानी की जोड़ी हमेशा से हिट रही है और दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में एक बार फिर इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार है। फिल्म के टीजर में दिख रहा है कि दो नहीं बल्कि चार कॉन आर्टिस्ट है जो अलग अलग जेनेरेशन के हैं और ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि कौन सा कॉन कपल सबसे बेस्ट है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा। वहीं ये फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
शाहरुख और गौरी का परिवार इन दिनों कठिन दौर से गुजर रहा है। उनका बेटा आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में ऑर्थर जेल में बंद है। आर्यन खान की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है और अब वो 30 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेगा। हालांकि इन सबके बीच फैंस और बॉलीवुड सितारों का शाहरुख खान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख और आर्यन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। ब हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली भी शाहरुख और आर्यन के सपोर्ट में आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्यन की तस्वीर साझा कर एक नोट भी लिखा है। सोमी ने लिखा, 'हां चलो, मिलकर एक 23 साल के नौजवान की जिंदगी खराब कर दें ये दिखाने के लिए कि पुलिस कानून का कितना पालन करती है जबकि लोग सचमुच मशहूर हस्तियों और उनके बच्चों की हत्या से दूर हो गए हैं। ये कैसा न्याय है, हत्या करना ठीक लगता है लेकिन हर टीनएजर और बच्चे जो ड्रग्स के साथ एक्सपेरीमेंट करते हैं क्या वह लड़के लड़कियों और औरतों के बलात्कार से बड़ा अपराध है?
बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में शाहिद कपूर और मीरा कपूर का नाम शामिल है। अक्सर दोनों साथ अवॉर्ड फंक्शन और शो में नजर आते हैं। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। लेकिन इन दिनों मीरा अपनी तस्वीरों के लिए लोगों के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। मीरा ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंडर वॉटर स्विम करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा पिंक बिकनी में उनका हॉट अंदाज भी फैन्स को पसंद आ रहा है। मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में मीरा समुद्र में गहरे पानी में तैरते हुए नजर आ रही है। फैन्स भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में मीरा पिंक बिकनी में काफी हॉट दिखाई दे रही हैं।
बिग बॉस 15 की शुरुआती दो हफ्तों में जहां बिग बॉस के घर में जमकर झगड़ा देखने को मिला, तो वहीं अब तीसरे हफ्ते में घर में कई लोगों के बीच दोस्ती होती हुई और नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। बिग बॉस में अब सदस्य एक-दूसरे के साथ अपने जज्बात साझा करने लगे हैं। घर में लव एंगल, लड़ाई और कई ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खूब आकर्षित किया। हाल ही में बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी और जय भानुशाली के साथ अपने भविष्य के प्लान साझा किए। गार्डन एरिया में बैठे हुए करण शमिता और जय से अपने भविष्य के बारे में बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि वो अपना किस तरह का भविष्य बनाना चाहते हैं। करण ने ये भी बताया कि पंजाब में पले-बढ़े होने की वजह से उसका असर उनके भविष्य की योजनाओं पर भी पड़ेगा। शादी के अलावा करण कुंद्रा ने ये भी बताया कि वो भविष्य में अपने बच्चों का पालन-पोषण कैसे करना चाहते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पास कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिस वजह से वह इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह शूटिंग की झलकियां फैंस को दिखा रहे हैं। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग ऊटी में कर रहे थे और अब अभिनेता ने ऊटी में अपनी फिल्म के हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और अभिनेता सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।