स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता नवीन प्रभाकर इन दिनों अपने लाइव शोज को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस दौरे के बीच हुई एक बातचीत में नवीन कहते हैं, ''मैंने अपने पेशे का भरपूर आनंद लिया है। एक सफल स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में मेरे अस्तित्व के अलावा, लोग मुझे एक अच्छे अभिनेता, एक एंकर, एक वॉयस आर्टिस्ट, एक डबिंग कलाकार के रूप में भी जानते हैं। मैं देखकर सीखने में विश्वास रखता हूं और ये चीजें मुझे बढ़ने में मदद करती हैं।''