फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Film Awards 2021: मील के इन 10 पत्थरों को पार कर कंगना ने जमाया सिक्का, ऐसे निखरती गई चमक

Tue, 23 Mar 2021 12:11 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
शिमला से वाया चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंची कंगना रणौत की हिंदी सिनेमा में कामयाबी एक मिसाल मानी जाती है। कहने को कोई भी फिल्ममेकर उनका गॉडफादर होने का दम भरता रहे, लेकिन कंगना ने अपने इस सफर का हर अहम पड़ाव अपनी हिम्मत, अपने हौसले और अपने हुनर से पार किया है। अपने डेढ़ दशक के करियर में पहली फिल्म से ही कंगना अपने किरदारों से अपने चाहने वालों को चौंकाती रही है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने की कंगना को बहुत बहुत बधाई और आइए अब आपको बताते हैं, उनकी 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार-सिमरन
फिल्म-गैंगस्टर (2006)


अपनी पहली ही फिल्म से कंगना रणौत ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड की भूमिका अदा करती हैं। परिस्थितियां खिलाफ होने पर वह अपना दूसरा रास्ता अख्तियार करती हैं।  इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी मुख्य किरदारों में नजर आए। पहली ही फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कंगना ने आठ पुरस्कार अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

3 of 11
फैशन - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार- सोनाली गुजराल
फिल्म-फैशन (2008)


इस फिल्म के जरिए कंगना रणौत को असल ख्याति प्राप्त हुई। अपनी दूसरी ही फिल्म में उन्होंने यह जता दिया कि उन्हें  सफलता किस्मत के सहारे नहीं बल्कि अभिनय की बदौलत हासिल हुई। फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई दिखाती हुई इस फिल्म में कंगना ने एक मॉडल के रूप में सहायक अभिनेत्री की भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। फैशन में कंगना के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आईं लेकिन कंगना ने अपनी दमदार दस्तक दर्ज कराई।

4 of 11
वंस अपान ए टाइम इन मुंबई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार- रेहाना
फिल्म-वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)


साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रणौत सुपरस्टार रेहाना के किरदार में नजर आई हैं। उन्हें मुंबई के डॉन सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है। धीरे धीरे दोनों के प्यार के चर्चे पूरे देश में फैल जाते हैं लेकिन रेहाना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस से लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई। अजय और कंगना के अलावा इमरान हाशमी, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है। 
विज्ञापन

5 of 11
तनु वेड्स मनु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार-तनु
फिल्म-तनु वेड्स मनु (2011)


इस फिल्म की कहानी कानपुर और लखनऊ में शूट की गई। फिल्म में कंगना का बिदांस और बेलौस अंदाज दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। तनु अपनी जिंदगी में वही काम करती है जो उसके परिवार को पसंद नहीं आता है। मनमानी करने वाली तनु की जिदंगी में मोड़ तब आता है जब मनु (आर. माधवन) की उनकी जिंदगी में एंट्री होती है। ना चाहते हुई भी तनु, मनु की तरफ खींची चली जाती है। लेकिन दोनों की राह में कांटा बन जाता है राजा अवस्थी (जिमी शेरगिल)। फिल्म में दीपक डोबरियाल और स्वरा भास्कर की अदाकारी भी काबिलेतारीफ रही।
विज्ञापन

6 of 11
कृष 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार- काया
फिल्म- कृष 3 (2013)


सुपरहीरो आधारित इस फिल्म में कंगना रणौत काया के किरदार में नजर आती हैं। उसका मकसद काल (विवेक ओबेरॉय) के इशारों पर मानव जाति को नुकसान पहुंचाना है। फिल्म में उनके पहनावे से लेकर अदाकारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म से पहले कंगना कभी इस तरह के किरदार में नहीं दिखाई दी थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में दिखे। राकेश रोशन निर्देशित इस फिल्म को पूरे देश में खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

7 of 11
क्वीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार-रानी
फिल्म-क्वीन (2014)


यह कंगना के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने रानी का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हासिल किया था। फिल्म में कंगना ने साधारण लड़की का किरदार निभाया है जिसकी शादी आखिरी क्षण में टूट जाती है लेकिन बावजूद इसके वह अकेले ही हनीमून पर विदेश जाती है। विदेश पहुंचकर वह खुलकर अपनी जिंदगी जीती है। साथ ही अपनी कुकिंग की खासियत से वह नाम भी कमाती है। बदली हुई रानी को देखकर शादी तोड़कर वापस जाने वाला राज (राजकुमार राव) भी वापस आने की कोशिश करने लगता है। लेकिन तब तक रानी बहुत आगे निकल चुकी होती ही। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था।

8 of 11
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार-तनु
फिल्म-तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015)


तनु वेड्स मनु की सफलता के बाद आनंद एल राय इसकी दूसरी पार्ट तनु वेड्स मनु रिटर्न्स लेकर प्रस्तुत हुए। इस पार्ट में तनु और मनु की शादी हो चुकी होती है लेकिन दोनों का आपस में मन मुटाव शुरू हो जाता है।  दोनों तलाक लेने के करीब होते है तभी तनु, अपने पति को पागलखाने में भर्ती कराकर स्वदेश आ जाती है। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे से दूर जाने लगते हैं। और इसी बीच कहानी में तनु की हमशक्ल की एंट्री होती है। इस फिल्म के लिए कंगना को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स पुरस्कार हासिल हुआ। 

9 of 11
जजमेंटल है क्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार- विद्या
फिल्म-जजमेंटल है क्या (2019)


इस फिल्म में कंगना रणौत और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में नजर आते हैं। फिल्म में दोनों का ही कुछ हटकर किरदार देखने को मिला है। फिल्म का पहले नाम मेंटल है क्या रखा गया था लेकिन बाद में इस फिल्म का नाम जजमेंटल है क्या रख दिया गया। फिल्म की कहानी एक कत्ल के इर्द गिर्द घूमती है जिसे लेकर कंगना और राजकुमार दोनों पर ही शक हो जाता है। लेकिन असामान्य रवैये के कारण दोनों काफी संकट पैदा करते हैं। फिल्म का निर्देशन  प्रकाश कोवेलामुदी ने किया था। 

10 of 11
Manikarnika - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार- रानी लक्ष्मी बाई
फिल्म-मणिकर्णिका (2019)


साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के चलते कंगना काफी सुर्खियों में रहीं। इस फिल्म में उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार अदा किया था। कंगना पहली बार ऐसी किसी फिल्म में नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन कंगना रणौत और कृष ने किया है। फिल्म को लेकर कंगना और कृष आपसी मन मुटाव भी सामने आए थे। किरदार के मामले यह कंगना की ऐसी फिल्म रही जिसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। फिल्म में उनके अलावा अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन

11 of 11
पंगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार- जया निगम
फिल्म-  पंगा (2020)


इस फिल्म में कंगना रणौत एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आईं। अश्विनी अय्यर तिवारी  निर्देशित इस फिल्म में कंगना का जुझारू अवतार ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अदाकारी के साथ साथ अपने कबड्डी के दांव पेंच के जरिए कंगना ने खूब वाह वाही बटोरी। कंगना के अलावा फिल्म में  ऋचा चड्डा, जस्सी गिल, नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस और लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें