नेहा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शो में वकील निहारिका सिंह के किरदार में वापसी कर रही नेशा शर्मा कहती हैं, ‘निहारिका का किरदार करते समय मुझे हमेशा बड़ा गर्व सा महसूस होता है। वह आज की नारी की बिल्कुल सटीक परिभाषा है। वह नाइंसाफी के सामने डटकर खड़ी होती है। उसका सीधा मुकाबला करती है और इसके लिए किसी से डरती नहीं है। वेब सीरीज ‘इललीगल 2’ में मेरे किरदार के सामने इन चुनौतियों के अलावा कुछ नई चुनौतियां नए मामलों की भी हैं। इन मामलों में ऊंट जिस करवट बैठेगा, उसे देख दर्शकों को खूब आनंद आएगा।’