फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटू मामले में अनु मलिक को मिली राहत, महिला आयोग ने सबूत ना मिलने पर बंद किया केस

Fri, 17 Jan 2020 12:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
संगीतकार और सिंगर अनु मलिक पर मीटू के तहत यौन शोषण करने का आरोप लगा था । ये आरोप गायिका सोना मोहापात्रा सहित कई और महिलाओं ने लगाए थे । इस मामले में अब अनु मलिक को राहत मिली है । अनु के खिलाफ चल रहे इस केस को महिला आयोग ने बंद कर दिया है । 
विज्ञापन

2 of 5
anu malik
महिला आयोग को अनु मलिक के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले, इस वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की मुखिया रेखा शर्मा ने कहा है कि एक शिकायतकर्ता के अभियोग का जवाब देते हुए, हमने शिकायतकर्ता को लिखा। रेखा आगे कहती हैं, 'शिकायतकर्ता ने हमसे कहा था कि वह एक यात्रा पर है, और जब भी वह लौटेगी, वह हमसे मिलने आएगी। हमने लगभग 45 दिनों तक इंतजार किया, और हमने कुछ दस्तावेज भी मांगे थे। लेकिन, उसके बाद उसने कभी जवाब नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने हमें सूचित किया कि ऐसी और भी महिलाएं हैं जिनके पास अनु मलिक के खिलाफ शिकायतें हैं। इसके बाद हमने उनसे कहा कि वे भी हमारे साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।'
विज्ञापन

3 of 5
sona mohapatra - फोटो : social media
रेखा मामले के बारे में बताती हैं कि इसका फैसला अभी पूरी तरह से नहीं हुआ है। वह कहती हैं, 'यह मामले का स्थायी बंद नहीं है। यदि शिकायतकर्ता आगे आता है या मामले से संबंधित और ज्यादा सबूत लाता है, या किसी भी तरह के दस्तावेज सबूत के तौर पर जमा करता है, तो हम इस केस को फिर से खोल सकते हैं।'

अनु मलिक पर सोना माेहापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नेहा भसीन ने भी सोना का समर्थन किया था। सोना के आरोपों पर अनु मलिक ने कहा था, 'मैं अब इस पर बोलना चाह रहा हूं । मेरे ऊपर लगे सभी आरोप गलत हैं । मैं दो बेटियों का पिता हूं । मैं ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता ।'

4 of 5
Sona Mohapatra
अनु मलिक को 'इंडियन आइडल 11' में बतौर जज लिया गया था, लेकिन सोना ने फिर से आवाज उठाई तो अनु मलिक को शो से हटा दिया गया । इससे पहले भी अनु को इंडियन आइडल 10 से हटाया जा चुका है। अनु की जगह हिमेश रेशमिया को जज की भूमिका मिल गई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anu malik
अनु ने अपने बचाव में एक ओप लेटर भी लिखा था । इसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं दो बेटियों का पिता हूं और इस तरह का कुछ करने का मैं सोच भी नहीं सकता हूं। सोशल मीडिया पर लड़ाई को खत्म नहीं किया जा सकता है और आखिर में कोई भी नहीं जीतता है। अगर यह ऐसा ही चलता रहा तो मेरे पास कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'
 

सद्गुरु पर फूटा सुशांत सिंह का गुस्सा, कहा- 'आपके साथ बिताए दो दिन जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें