हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने किरदार को निभाने के लिए उम्र की सीमा की भी परवाह नहीं की। इन स्टार्स में नसीरुद्दीन शाह से लेकर अन्नू कपूर तक का नाम शामिल है। बड़े पर्दे पर इन स्टार्स ने गंभीर और कॉमेडी हर तरह के रोल से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी लेकिन फिर कुछ ऐसा कर दिया कि आलोचना भी झेलनी पड़ी। नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) का 20 जुलाई को जन्मदिन है। जानिए बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने 60 की उम्र में भी बोल्ड सीन देने से परहेज नहीं किया।