अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से अपने इंटरव्यू की वजह से चर्चा में आ गए हैं। वह कई बार धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय पेश कर चुके हैं और अब उन्होंने मुसलमानों पर एक बयान दिया है, जो चर्चा में आ गया है। नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि जो लोग मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं वो देश में गृहयुद्ध का आह्वान कर रहे हैं। ये बात उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कही है। दरअसल, नसीरुद्दीन शाह से लेटेस्ट इंटरव्यू में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्म संसद के बारे में पूछा गया, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के कई वकील ने सीजीआई को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में वकीलों ने नफरत भरे भाषणों पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी।
नसीरुद्दीन शाह इस इंटरव्यू में धर्म संसद पर कहा कि जो कुछ भी हो रहा है उसे देखकर अब मुझे बहुत ज्यादा हैरानी होती है। शायद उन लोगों को ये भी नहीं पता है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं और किसका आह्वान कर रहे हैं। ये एक तरह से गृहयुद्ध जैसा होगा।