अपने बेजोड़ अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने एक्टिंग कौशल के साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। जहां एक तरफ लोग अभिनेता के अभिनय को सलाम ठोकते हैं, वहीं उनकी राय को भी बड़ी ध्यान से चुनते हैं। हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अभिनेता ने बदलते स्कूली पाठ्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मुगलों को निशाना बनाना आसान हो गया है क्योंकि केवल वे ही हैं जिनके बारे में पूरी दुनिया जानती है।