फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid kapoor: राजेश खट्टर ने किया शाहिद कपूर के बचपन के प्यार का खुलासा, कहा- पसंद आई थी स्कूल की लड़की फिर...

Wed, 31 May 2023 12:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहिद कपूर ने अपने जीवन के 11 साल अपने सौतेले पिता राजेश खट्टर के साथ बिताए। राजेश खट्टर ने हाल ही में उस समय को याद किया, जब वह अपनी पूर्व पत्नी नीलिमा अजीम और सौतेले बेटे शाहिद कपूर के साथ रह रहे थे। उन्होंने शाहिद के बचपन के क्रश के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया और बताया कि कैसे शाहिद को सिर्फ नौ साल की उम्र में एक लड़की से प्यार हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
राजेश खट्टर - फोटो : Instagram
हाल ही में दिए इंटरव्यू में राजेश खट्टर ने खुलासा किया कि वह 11 साल तक शाहिद के लिए पिता समान थे। उस किस्से को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शाहिद ने अपने स्कूल में एक लड़की को पसंद किया और उसकी फोटो ली और अपने घर में रख दी। उन्होंने कहा कि वह बहुत डरे हुए थे और उन्हें नहीं पता कि इस स्थिति को कैसे संभालना है।

Ashish Vidyarthi: 'इस विदाई से काफी दर्द हुआ है', आशीष विद्यार्थीं की दूसरी शादी से खफा हुआ परिवार?
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद शाहिद बहुत उत्साहित हो गए थे और राजेश को लगा कि शाहिद उस लड़की से शादी करने जा रहा है। हालांकि, नीलिमा ने उन्हें शांत किया और कहा कि यह इस तरह काम नहीं करता है। उन्होंने राजेश से कहा कि फोटो है तो रहने दो, बाद में कोई बात नहीं। राजेश हंसे और उसने कहा कि शाहिद इतना हैंडसम लड़का है और वह लड़की कौन थी? यह सोचकर वह ज्यादा ही सोचने लगे थे।

Daisy Shah: डेजी शाह ने खोला बॉलीवुड पार्टियों का कच्चा-चिट्ठा, टीवी डेब्यू पर भी की खुलकर बात

 

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश ने शाहिद के स्कूल के दिनों का एक और किस्सा भी साझा किया। राजेश ने कहा कि शाहिद एक उज्जवल छात्र नहीं थे। उन्हें हमेशा औसत नंबर ही प्राप्त होते थे, लेकिन उन्होंने डांस क्लास में शामिल होने के लिए 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और यह पहली बार था जब शाहिद ने इतनी अच्छे मार्क्स हासिल किए थे।

Samantha: हॉलीवुड फिल्म को लेकर उत्साहित हैं सामंथा, 'सिटाडेल' के बाद शुरू करेंगी 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लडी डैडी - फोटो : social media
वहीं बात करें शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उन्होंने 'फर्जी' वेब सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया था। 'फर्जी' सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब वह जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद का धांसू अंदाज देखने को मिला। 'ब्लडी डैडी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर नौ जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद के साथ रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पैंटी भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Film City Mumbai: अगली बार फिल्म सिटी घूमने जाएं तो कचरा साथ वापस लाएं, नहीं तो लगेगा इतने हजार का जुर्माना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें