फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नरगिस के मन में आने लगा था आत्महत्या का ख्याल, ये थी वजह

Fri, 03 May 2019 11:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नरगिस - फोटो : SELF
बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथि है। नरगिस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके रोल को खूब पसंद किया गया। नरगिस का फिल्मी सफर बहुत ही छोटा था लेकिन इतने कम समय में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ दी। यहां तक कि 1940 से 1960 के दशक में नरगिस को बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस भी कहा जाने लगा था। तो चलिए आज आपको नरगिस दत्त की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
nargis
नरगिस दत्त का असली नाम फातिमा रशीद था। नरगिस ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'तलाश-ए-हक' फिल्म से 1935 में करियर की शुुरुआत की थी। 
विज्ञापन

3 of 10
nargis
महज 28 साल की उम्र में नरगिस ने बॉलीवुड की यादगार फिल्म 'मदर इंडिया' में मां का रोल निभाया था। इस फिल्म में नरगिस का नाम राधा था।

4 of 10
sunil dutt and nargis
'मदर इंडिया' फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी। इस भयंकर आग से नरगिस की जान सुनील दत्त ने ही बचाई थी, जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दिलचस्प बात यह है कि 'मदर इंडिया' फिल्म में सुनील दत्त नरगिस के बेटे बने थे। 
विज्ञापन

5 of 10
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि सुनील दत्त से शादी करने से पहले नरगिस राज कपूर को डेट कर रही थीं। राज कपूर पहले ही शादीशुदा थे जिसके बाद नरगिस ने राज कपूर से किनारा कर लिया। 
विज्ञापन

6 of 10
सुनील दत्त और नर्गिस
किताब 'द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' में नरगिस कहती हैं कि राज कपूर से अलग होने के बाद वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं। सुनील दत्त की जिंदगी में आते ही उन्होंने खुद को संभाला और डिप्रेशन से बाहर निकल पाईं।
विज्ञापन

7 of 10
nargis
सुनील दत्त से शादी के बाद बच्चों की देखभाल के लिए नरगिस ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया था। कहा जाता है एक वक्त ऐसा आ गया था कि अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें जमापूजीं तक खर्च करने की नौबत आ गई थी, जिसकी वजह सुनील दत्त की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होना था। 

8 of 10
नर्गिस दत्त
नरगिस टॉम ब्वॉय थीं और उन्हें स्वीमिंग और क्रिकेट का बेहद शौक था। इस बात को उनकी बेटी नम्रता कई बार मीडिया के सामने कह चुकी हैं।

9 of 10
Sanjay Dutt and Nargis
कहा जाता है कि जब कैंसर के इलाज के लिए नरगिस विदेश जा रही थीं उस वक्त उन्हें सबसे ज्यादा संजय दत्त की फिक्र थी। यहां तक कि उन्होंने एक खत भी लिखा था जिसमें कहा था इस बात का खास ध्यान रखना कि वह फिर से बुरी संगत में न पड़े।
विज्ञापन

10 of 10
Nargis
नरगिस दत्त का निधन 2 मई 1981 को मुंबई में हुआ था। नरगिस की याद में 1982 में नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन बना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें