फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: 'वेलकम' में 'उदय शेट्टी' नहीं बनना चाहते थे नाना पाटेकर, अनीस बज्मी ने इस तरह अभिनता को मनाया

Sun, 01 Oct 2023 09:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर इन दिनों अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में वह पल्लवी जोशी और अनुपम खेर जैसे कई कलाकारों के साथ नजर आए। अब हाल ही में नाना पाटेकर ने फिल्मों में अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अनीस बज्मी की 'वेलकम' में उदय शेट्टी का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था, लेकिन अनीस बज्मी ने उन्हें कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में उदय भाई के किरदार के लिए मनाया।
विज्ञापन

2 of 5
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में आई थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर डॉन उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए थे। जब अभिनेता को इस फिल्म का ऑफर मिला तो उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्में करने के लिए तैयार नहीं हैं और शुरुआत में उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। हाल ही में दिए साक्षात्कार में नाना ने कहा कि बताया कि जब अनीस बज्मी 'वेलकम' के साथ मेरे पास आए तो मैंने कहा कि मैं इस प्रकार की भूमिकाएं नहीं करता हूं और मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं। उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं प्लीज लोगों को ये बहुत पसंद आएगा।' मैंने कहा ठीक है, 'अपनी मां की कसम खाओ और कहो कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए।' उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। मैंने कहा कि अगर तुम्हें अंदर से लगता है कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए तो अपनी मां की कसम खाओ।'

Pankaj Tripathi: अब कम फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता के फैसले की पीछे है यह बड़ी वजह
विज्ञापन

3 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनीस बज्मी ने अपनी मां की कसम खाई और पाटेकर फिल्म करने के लिए तैयार हो गए, जो रिलीज होते ही हिट हो गई। इसमें फिरोज खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। फिल्म में पाटेकर अभिनेत्री कटरीना और अनिल के भाई उदय शेट्टी का किरदार निभाते नजर आए थे।

Vivek Agnohotri: विवेक अग्निहोत्री ने जवान-पठान को बताया 'सतही', पुराने वायरल वीडियो पर दी यह सफाई

 

4 of 5
वेलकम टू जंगल, वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम' के निर्माताओं ने हाल ही में फ्रेंचाइजी की अगली किस्त की घोषणा की है। हालांकि, नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने 'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर लॉन्च पर इस बारे में खुलकर बात की। नाना पाटेकर ने कहा, 'मैं 'वेलकम टू द जंगल' नहीं कर रहा हूं, क्योंकि वे सोच सकते हैं कि मैं पुराना हो गया हूं, इसलिए उन्होंने मुझे नहीं लिया। अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो इंडस्ट्री आपके लिए कभी बंद नहीं होती। यदि आप कड़ी मेहनत करते रहना चाहते हैं तो लोग आपके पास आते रहेंगे और आपको हिस्से की पेशकश करते रहेंगे। यदि आप कोई भूमिका करना चाहते हैं तो आपको यह जानना आवश्यक है। आपको यह जानना होगा कि क्या आप काम करना चाहते हैं।

Jawan: ‘45 लाख के बजट में तो मैं 45 फिल्म...’, शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर एक्टर केनी देवरी ने कही यह बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलकम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, संजय दत्त, लारा दत्ता, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी जैसे कई सितारे शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। 2024 में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bollywood Songs: विदेश में शूट हुए बॉलीवुड फिल्मों के ये गाने, खूबसूरत नजारें देख नहीं हटा पाएंगे अपनी नजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें