'गदर 2', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों की आलोचना करने और उनकी लोकप्रियता को 'परेशान करने वाली' बताने के बाद नसीरुद्दीन शाह विवादों में घिर गए हैं। विवेक अग्निहोत्री और अनिल शर्मा के बाद नाना पाटेकर ने उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी और 'गदर 2' का बचाव किया।