फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब आमिर खान ने अपने भाई को दी एक्टिंग छोड़ कुछ और करने की सलाह, फैजल ने खुद किया था खुलासा

Thu, 14 Sep 2023 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। फैंस को उनकी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो किसी भी फिल्म को अपनी एक्टिंग से हिट कराने का दम रखते हैं। हालांकि, कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको अभिनेता से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
Bollywood Actress: शाहरुख संग डेब्यू कर चमकी इन हसीनाओं की किस्मत, नया नाम नयनतारा का
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
साल 2000 में आमिर अपने भाई फैजल खान के साथ फिल्म मेला में नजर आए थे। इस फिल्म से लोगों के साथ आमिर को भी काफी उम्मीदें थी। यह फैसल की पहली फिल्म थी। यह फिल्म सिनेमाघर में लगी और दर्शकों ने इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेला के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने फैजल को एक्टिंग छोड़कर कुछ और करने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
अभिनेता के मुताबिक उनके भाई फैजल अच्छे एक्टर नहीं थे, इसलिए उनका मानना था कि उन्हें अभिनय की दुनिया छोड़ किसी और क्षेत्र में है अपना करियर बनाना चाहिए। इस बात का खुलासा खुद फैजल खान ने किया था। उन्होंने बताया था कि आमिर ने मेला के फ्लॉप होने के बाद कहा था कि तुम अच्छे एक्टर नहीं हो तुम्हें कोई दूसरा विकल्प चुन लेना चाहिए।

4 of 5
फैजल खान - फोटो : Twitter
बता दें कि दोनों भाइयों के बीच कई बार रिश्तो में दरार देखने को मिल चुकी है। फैजल खान मीडिया के सामने आमिर और अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। फैजल मीडिया के सामने यह तक कह चुके हैं कि उन्हें घर में कैद करके रखा जाता था। फ्रंट की बात करें तो आमिर पिछले साल लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। यह फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई थी। फिलहाल, आमिर एक्टिंग से ब्रेक लेकर इन दोनों परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने वापसी के लिए कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं। जल्दी वह किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा करते नजर आ सकते हैं।
Chris Evans: एक ही हफ्ते में दूसरी बार अपनी दुल्हनिया से शादी करेंगे सुपरस्टार क्रिस इवांस, सामने आई यह वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें