हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हम आए दिन किसी न किसी सितारे को विवादों से घिरा पाते हैं। कभी अपने दिए गए बयानों तो कभी किसी न किसी विवाद में बॉलीवुड सितारों का नाम आ ही जाता है। वैसे बॉलीवुड सितारों की तरह ही साउथ सिनेमा के कई कलाकार भी ऐसे रहे हैं, जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। साउथ सिनेमा में काम करने वाले कई ऐसे बड़े कलाकार हैं जिन्होंने किसी न किसी वजह से विवाद को बुलावा दिया। किसी सितारे और पर टैक्स चोरी का आरोप लगा तो किसी ने बोल्डनेस की सारी हदे पार कर दीं। किसी पर तो उनकी ही पत्नी ने धोखा देने तक का आरोप लगाया।
इन साउथ स्टार्स का रहा विवादो से नाता
अगर सीधे शब्दों में कहे तो साउथ सिनेमा के सितारों और विवादों का काफी गहरा नाता है। दुर्व्यवहार का मामला या फिर यौन प्रताडना जैसे जघन्य आरोपों ने हमेशा से साउथ फिल्म जगत के कई सितारे ऐसे हैं जो किसी न किसी कारणवश विवादों में घिरे रहे। चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो सितारे जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है।