साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के अफेयर के चर्चे खूब रहे हैं। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला। तब्बू ने नागार्जुन के प्यार में मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी की छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। फिर आखिरकार साल 2012 में तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर बात नहीं की।