फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने का नागा चैतन्य को नहीं है अफसोस, बोले- उतार-चढ़ाव लगा रहता है

Wed, 06 Dec 2023 12:57 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य अपनी वेब सीरीज 'धूथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। नागा चैतन्य ने अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर अपनी राय व्यक्त की हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
नागा चैतन्य, आमिर खान - फोटो : social media
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य अपनी वेब सीरीज 'धूथा' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। वेब सीरीज 'धूथा' का निर्देशन विक्रम के कुमार ने किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नागा चैतन्य ने अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर अपनी राय व्यक्त की हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
नागा चैतन्य ने कहा कि उन्हें इस फिल्म में काम करने पर कोई पछतावा नहीं है। इसके अलावा नागा ने आमिर खान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। बता दें कि साल 2022 में नागा ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: Arshad Warsi: अरशद वारसी ने एनिमल को बताया 'मास्टरपीस', रणबीर कपूर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कही यह बात
विज्ञापन

3 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरव्यू के दौरान नागा ने कहा, 'यदि आप चाहते हैं कि मैं 'धूथा' का किरदार निभाऊं और भविष्यवाणी करूं कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' नहीं चलेगी, तो क्या आप मेरी बात पर विश्वास करेंगे? मैं अब भी ऐसी फिल्मों में काम करूंगा जिसकी कहानी दमदार होगी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। आमिर सर के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। मुझे लाल सिंह लाल सिंह चड्ढा में काम करने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इस फिल्म में काम किया।'

4 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
नागा चैतन्य ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए असफलताओं के दौर से भी गुजरना पड़ता है। अभिनेता ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरा जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा है। मैं भी असफलताओं के दौर से कई बार गुजर चुका हूं, लेकिन कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ता रहा। सभी के जीवन में ऐसी होता है, इसलिए बिना पीछे मुड़े आगे बढ़ते चलो।' अभिनेता ने आगे बताया कि उन्हें लाल सिंह चड्ढा में काम कर मजा आया। वे इस फिल्म से संतुष्ट है, बेशक यह फिल्म बॉक्स पर कुछ खास प्रदर्शन ना कर पाई हो।

यह भी पढ़ें: Animal in Bhojpuri : हिट होते ही 'एनिमल' की नकल में जुटे भोजपुरी निर्माता, फिल्म की शूटिंग को तैयार खेसारी लाल
विज्ञापन

5 of 6
नागा चैतन्य - फोटो : social media
नागा चैतन्य ने सुपरनैचुरल थ्रिलर वेब सीरीज 'धूथा' से ओटीटी डेब्यू किया है। आठ-एपिसोड के इस शो में, नागा ने पत्रकार सागर की भूमिका निभाई है, जो रहस्यमय मौतों की घटनाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाते नजर आते हैं। इस सीरीज में पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म की बात करें तो वे निर्देशक चंदू मोंडेती की 'थंडेल' फिल्म में साई पल्लवी के साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
नागा ने साल 2022 में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कम बुद्धि वाले एक चरित्र लाल सिंह चड्ढा की कहानी बताती है। इस फिल्म में नागा चैतन्य ने बलाराजू 'बाला' बोदी की भूमिका निभाई थी, जो भारतीय सेना में लाल सिंह का एक अच्छा दोस्त होता है। फिल्म में करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Vijay Varma: तमन्ना की तारीफों के पुल बांधते नजर आए विजय वर्मा, बोले- 'बिल्कुल एक जैसे हैं हम दोनों'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें