गंगेश्वर श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लूआईसीई) के नेताओं पर अरसे से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता, निर्देशकों और कामगारों पर दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पहुंचकर इसके पदाधिकारी कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार और इसके चलते शूटिंग बंद करा देने की धमकी देकर कथित रूप से वसूली करते रहे हैं। निर्माता विपुल शाह ने पहली बार इस ट्रेड यूनियन के खिलाफ मोर्चा खोला था और इस मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एफडब्लूआईसी को फिल्मों की शूटिंग में हस्तक्षेप न करने का आदेश भी जारी कर दिया था। लेकिन, राजनीतिक पहुंच के चलते एफडब्लूआईसी के पदाधिकारियों के खिलाफ कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी।