बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने जमाने की टॉप हीरोइनों में शुमार रह चुकी हैं। आलम ये था कि उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं। अपने फिल्मी करियर में हेमा मालिनी ने लगातार कई हिट फिल्में दीं थीं। एक ऐसा दौर भी था जब साल का एक भी दिन ऐसा नहीं होता था जब हेमा मालिनी शूट में व्यस्त न हों। यहां तक की हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी भी चट मंगली पट ब्याह वाले अंदाज में ही की थी और अगले दिन फिल्म के सेट पर सुबह शूटिंग करने भी पहुंच गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद सेट पर पहुंचने पर उन्हें मुबारकबाद मिलने की जगह सजा मिली। जानिए कौन था बॉलीवुड का वो मशहूर शख्स जिसने हेमा मालिनी को शादी के दूसरे ही दिन सजा दी और क्यों दी गई उन्हें वो सजा?
साल 1989 में आई फिल्म 'क्रांति' उस वक्त की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, मनोज कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और परवीन बाबी जैसे मशहूर कलाकार भी शामिल थे। ये फिल्म उस दौर की सबसे महंगी फिल्म में से एक थी। मनोज कुमार इस को डायरेक्ट भी कर रहे थे। इस फिल्म को बनाने के लिए मनोज कुमार ने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी थी।