साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने कहा कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। 28 वर्षीय मॉडल ने कहा कि, 'मैंने सैकड़ों फर्जी खातों को ब्लॉक कर दिया है और कईयों को रिपोर्ट भी किया है। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी है कि उसे धमकी देने वाले आरोपियों के कुछ अकाउंट @bitchurdead887 @bulletzngunzz जैसे धमकी भरे नामों से हैं।
महिला ने कहा कि, 'मुझे अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करना पड़ा और 2 साल तक इंस्टाग्राम से दूर रही, लेकिन इन लोगों ने गैंगस्टाकिंग करना नहीं छोड़ी। मैंने जांच अधिकारी को इन हाई प्रोफाइल पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भेजी जा रही जान से मारने की धमकी के बारे में बताया। उन्होंने मुझे नया केस दर्ज कराने के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने को कहा। मैं वहां इसलिए नहीं गई क्योंकि पहला केस दर्ज करने में मुझे हफ्तों लग गए और अब तक किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
महिला ने आगे कहा कि इन आरोपियों के अलावा मेरा कोई और दुश्मन नहीं है। एक आरोपी अनिर्बान ब्लाह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत के लिए सत्र अदालत में भी याचिका दायर की थी जिसे 5 जुलाई 2021 को खारिज कर दिया गया था। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। मुझे नहीं पता है कि केस किस दिशा में केस जा रहा है'।
वहीं बांद्रा पुलिस के सहायक पुलिस निरिक्षक और इस केस के जांच अधिकारी सागर निकमने ने कहा कि, 'अनिर्बान ब्लाह की जमानत सिर्फ इसलिए खारिज कर दी गई क्योंकि पुलिस ने आरोपियों के आवेदन पर आपत्ति जताई थी। हम आरोपी को पकड़ने से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं'। बता दें कि मॉडल अपर्णा ने 12 अप्रैल 2021 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाया था कि एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान उनका शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया था।