इस बात में कोई शक नहीं है कि सिनेमा जगत का राजनीति से गहरा संबंध है। बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे राजनीति में उतरकर अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं। इतना ही नहीं, कई फिल्ममेकर्स राजनेताओं की जिदंगी पर आधारित फिल्में भी बना चुके हैं। साल 2021 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी पहली पत्नी मालती देवी का जिक्र किया गया थ, जो इस दुनिया में नहीं हैं। मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया है। 9 जुलाई को साधना गुप्ता ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
हालांकि, 'मैं मुलायम सिंह यादव' पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जो राजनेताओं की जिंदगी पर आधारित है। इससे पहले भी देश के कई राजनेताओं पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें उनके परिवार का भी जिक्र किया गया है। आज आपको उन फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।