विक्रम, आरआरआर के प्रमोशन के दौरान राम चरण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुल कमाई में दक्षिण की आधी हिस्सेदारी
भारतीय सिनेमा के कारोबार में हिंदी भाषी राज्यों की भागीदारी साल 2019 में करीब 44 फीसदी और उसके पहले वाले साल में 54 फीसदी रही थी। 54 फीसदी की ये भागीदारी बीते दो साल में गिरकर 27 फीसदी तक आ गई थी। और, अब जाकर हिंदी भाषी राज्यों में हुई कमाई अलग अलग भाषाओं से होने वाली कमाई में फिर से पहले नंबर पर आ सकी है। लेकिन, अगर दक्षिण भारत की तीनों मुख्य भाषाओं तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में हुई कमाई को मिला दिया जाए तो भारतीय सिनेमा की इस साल पहले छह महीनों में हुई कमाई में दक्षिण भारत की भागीदारी 50 फीसदी से ऊपर रही है। इस दौरान तेलुगू की हिस्सेदारी 26 फीसदी, तमिल की 16 फीसदी और कन्नड़ की करीब आठ फीसदी भागीदारी कुल कारोबार में रही है। इस दौरान हॉलीवुड फिल्मों ने कुल कमाई में करीब सात फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखी।