फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीता अंबानी के इस लग्जरी प्राइवेट जेट के आगे 5 स्टार होटल भी है फेल, पति मुकेश अंबानी ने किया था गिफ्ट

Thu, 17 Dec 2020 03:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नीता अंबानी प्राइवेट जेट - फोटो : Twitter
Nita Ambani Luxurious Private Jet: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। नीता अंबानी एक पॉवरफुल बिजनेसवुमेन हैं जिनके मंहगे शौक अक्सर चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको नीता अंबानी के प्राइवेट जेट की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो उन्हें उनके पति मुकेश अंबानी ने तोहफे में दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
नीता अंबानी प्राइवेट जेट - फोटो : Twitter
57 साल की नीता अंबानी अपनी सुबह की शुरुआत जिस चाय से करती हैं उसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए हैं। नीता लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ बेशकीमती चीजों की शौकीन भी हैं। मिसेज अंबानी महंगी गाड़ियों में तो घूमती ही हैं साथ ही उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी हैं जिसमें वो सफर करना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नीता अंबानी प्राइवेट जेट - फोटो : Twitter
बेहद आलीशान है अंदर का नजारा
बता दें कि नीता अंबानी को ये प्राइवेट जेट मुकेश अंबानी ने उनके जन्मदिन के मौके पर दिया था। इस प्राइवेट जेट की कीमत 230 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट उनके 44वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इस जेट में एक साथ 10-12 लोग सफर कर सकते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी जहां अपने बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं।
 

4 of 6
नीता अंबानी प्राइवेट जेट - फोटो : Twitter
इस प्राइवेट जेट का अंदर का नजारा बेहद ही शानदार है। मुकेश अंबानी ने जेट को नीता की पसंद और जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। इस विमान के अंदर इतनी सुख सुविधाएं मौजूद हैं कि 5 स्टार होटल भी इसके आगे फीका लगने लगता है। विमान के अंदर एक डायनिंग हॉल है। वहीं उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी मौजूद है।

 
विज्ञापन

5 of 6
नीता अंबानी प्राइवेट जेट - फोटो : Twitter
मंहगी चीजों का शौक रखती हैं नीता अंबानी
इतना ही नहीं नीता अंबानी के प्राइवेट जेट में मनोरंजन और गेमिंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। यहां पर म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन की भी सारी सुविधाएं मौजूद हैँ। नीता अंबानी के लिए इस जेट में एक मास्टर बेडरूम विद एटैच बाथरुम के साथ-साथ जकूजी भी मौजूद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्राइवेट जेट - फोटो : Twitter
बता दें कि नीता मंहगे कपड़ों, ज्वैलरी, बैग्स और ब्रांडेड वॉच का भी शौक रखती हैं। उनके पास बैग्स और वॉच के कई कलेक्शन मौजूद हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें