Teaser Review: तांडव (वेब सीरीज)
कलाकार: सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब, तिगमांशू धूलिया, कुमुद मिश्रा, कृतिका कामरा, गौहर खान आदि।
सृजनकर्ता: अली अब्बास जफर
यूट्यूब चैनल: अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया
रेटिंग: ****
टीजर से ट्रेलर और ट्रेलर से पिक्चर तक आते आते वैसे तो तमाम कहानियों का आयोडीन उड़ जाता है लेकिन बतौर निर्माता अपनी पहली ही फिल्म ‘खाली पीली’ से हाथ जला बैठे चर्चित निर्देशक अली अब्बास जफर की ये वापसी दमदार दिखती है। अली अब्बास जफर अच्छे स्टोरीटेलर हैं, ये वह अपनी फिल्मों ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ से साबित भी कर चुके हैं। लेकिन, इस बार वह ये भी साबित करते दिख रहे हैं कि सृजन के मामले में उनको ज्यादा दबाव में न रखा जाए तो वह ‘तांडव’ फिर से कर सकते हैं।